आठ अप्रैल को प्रस्तावित रैली को लेकर सूबे में उत्साह : ई. अजय

Summary :

NULL

पटना : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की 08 अप्रैल को प्रस्तावित रैली का कमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी जी ने पार्टी के प्रमुख साथियों के साथ संभालेगे। उक्त बातें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता ई. अजय यादव ने कही।

उन्होंने कहा कि सभाओं में उमड़ती लोगो की भीड़ से यह स्प्ष्ट है कि बड़ी संख्या में बिहार के लोग रैली का हिस्सा होंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी अपनी नीतियों सिद्धान्तों और मांझी सरकार द्वारा लिए गए गरीबों के हितों में फैसले पर आज भी अडिग है। उन्होंने कहा कि अपनी ईमानदारी, कर्तव्य निष्ठा, गरीबों प्रति उदार व्यवहार, मिलनसार, सर्वसाधारण के लिए उपलब्ध होने के चलते देश के गिने-चुने राजनेताओं में शुमार हैं।

पटना, दानापुर, रूपसपुर तथा जहानाबाद जिले में जनसंपर्क अभियान से लगता है कि बिहार के तमाम जाति -धर्म के गरीब अपनी चट्टानी एकता प्रदर्शित करने 08 अप्रैल को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में पहुंचेंगे। इस रैली में कांग्रेस, राजद महागठबंधन के नेता शिरकत करेंगे।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Desk Team