Shivkashi Fire Break: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के शिवकाशी में गुरुवार को एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कई अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
Highlights:
- तमिलनाडु के शिवकाशी स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुआ विस्फोट
- इस घटना में 8 लोगों की मौत, कई घायल
- घायलों को विरुधुनगर सरकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया
दरअसल, शिवकाशी में एक पटाखा कारखाने में आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई। इस घटना पर पुलिस ने कहा कि विरुधुनगर जिले के शिवकाशी के पास सेंगमालापट्टी में पटाखा कारखाने में हुई दुर्घटना में पांच महिलाओं और तीन पुरुषों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि जिन सात कमरों में पटाखे रखे हुए थे वे पूरी तरह जल गए।
आग लगने की वजह की जांच जारी- पुलिस
पुलिस और अग्निशमन सेवा के कर्मियों ने घायलों को शिवकाशी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा है और कारखाने के पास जरूरी लाइसेंस उपलब्ध था। पुलिस और अग्निशमन कर्मी बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचे और घायलों को विरुधुनगर सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, जिनमें दो की हालत गंभीर है।
चुनाव आयोग से अनुमति लेकर प्रभावितों को राहत दी जाएगी – सीएम एम.के स्टालिन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए जिला अधिकारियों को घायलों को उचित चिकित्सा देखभाल प्रदान करने और लोगों की जान बचाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा, राज्य सरकार निर्वाचन आयोग से उचित सहमति प्राप्त करने के बाद प्रभावित परिवारों को राहत देगी। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त की।
पटाखा उद्योग का हब है शिवकाशी
बता दें की शिवकाशी भारत की आतिशबाजी राजधानी है, जिसका वार्षिक कारोबार 6,000 करोड़ रुपये है और यह 1 लाख से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रूप से और लगभग ढाई लाख लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार देता है।


Download Android App
Download iOS App




