फोन पर बात-बात करते कई लोगों की इतना खो जाते हैं कि उन्हें पता ही नहीं लगता है कि वह कर क्या रहे हैं। कई बार वह उधर-इधर टहलते हैं तो कई बार कुछ काम कर रहे होते हैं तो वहीं कई बार कुछ भी पेपर पर बनाने लगते हैं। अब ऐसा ही हुआ केरल की एक लड़की के साथ जो अपने फोन पर बात करते हुए बगीचे में टहल रही थी लेकिन इस बीच उसने एक फूल को चबा लिया जिससे अगले दिन उसकी मौत हो गई।

अब आप सोच रहे होंगे कि एक फूल को चबाने से कोई कैसे मर सकता है? तो बता दें कि जिस फूल को महिला ने चबाया था वो कोई साधारण नहीं बल्कि एक जहरीला फूल था।
एयरपोर्ट पर हुई बेहोश
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 24 साल की सूर्या सुरेंदरन केरल के अलापुझा जिले में रहती थी। उसकी ब्रिटेन में नर्स की नौकरी लगी थी। वहां जाने के लिए वो रविवार को कोच्ची एयरपोर्ट पर पहुंची थी। पर अचानक ही वो वहां बेहोश हो गई। अंगमाली शहर में उसे तुरंत ही अस्पताल में भर्ती किया गया पर दो दिन बाद ही उसने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया।
मरने से पहले बताया, चबा लिया था फूल
बता दें कि मरने से पहले लड़की ने डॉक्टरों और परिवार को बताया था कि रविवार एयरपोर्ट आने से पहले वह फोन पर रिश्तेदारों और दोस्तों से बात कर रही थी। इसी दौरान गलती से अरली का फूल चबा लिया। लेकिन अहसास होने पर तुरंत थूक भी दिया था। पर इस समय तक फूल की कुछ बूंदे पेट में जा चुकी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी अरली के फूल को मौत की वजह बताई गई है।

खून में मिले जहरीले पदार्थ
लड़की के परिवार को डॉक्टरों ने बताया कि उनकी बेटी के खून में कुछ जहरीले पदार्थ मिले है लेकिन पेट में फूल का कोई हिस्स नहीं मिला है। अरली फूल की विषाक्तता पर अध्ययन करने वाले डॉ. बेनिल कोट्टक्कल का कहना है कि नेरियम ओलिएंडर में एल्कलॉइड होते हैं, जो इंसान के दिल पर असर करते हैं।


Download Android App
Download iOS App



