Haryana Political Crisis: हरियाणा में राजनीतिक संकट के बीच जजपा के 3 से 4 विधायकों ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात करने पहुंचे हैं। पानीपत में राज्यमंत्री महिपाल ढांडा के आवास पर ये मुलाकात हुई है। वहीं किसी ने भी इस मामले पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है।
Highlights:
- पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले JJP के 3 से 4 विधायक
- आज ही JJP के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने की थी राज्यपाल से की फ्लोर टेस्ट की मांग
- कांग्रेस भी कर रही सरकार अल्पमत में होने का दावा
जजपा विधायकों का पूर्व मुख्यमंत्री खट्टर से मिलने की खबर ऐसे समय में आयी है जब जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने राज्यपाल को पत्र लिख कर फ्लोर टेस्ट कराने की मांग की है। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जेजेपी अपने दस विधायकों की परेड राज्यपाल के पास सामने करा दे। कांग्रेस के तीस विधायक भी तैयार हैं।
बता दें की हरियाणा में इसी साल के अंत में लोकसभा के चुनाव होने हैं, लेकिन उससे पहले हरियाणा में सियासी संकट थमने का नाम नहीं ले रहा।


Download Android App
Download iOS App




