केरल तट के पास सिंगापुर के झंडे वाले जहाज में विस्फोट, नौसेना ने 18 लोगों को बचाया

Summary :

पांच क्रू मेंबर घायल और चार लापता हुए

केरल तट के पास सिंगापुर के झंडे वाले जहाज एमवी वान हाई 503 में विस्फोट हुआ, जिसमें 22 चालक दल के सदस्य थे। भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने 18 सदस्यों को बचाया, जबकि चार लापता हैं। बचाव अभियान जारी है और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। बचाव अभियान में भारतीय नौसेना ने INS सूरत को भी सहायता के लिए डायवर्ट कर दिया गया।

भारत में केरल तट के पास समंदर में धुआं का गुबार उठने लगा। दरअसल सिंगापुर के झंडे वाले कंटेनर जहाज, एमवी वान हाई 503, 06 जून 25 को 22 चालक दल के सदस्यों के साथ श्रीलंका के कोलंबो बंदरगाह से भारत के मुंबई के न्हावा शेवा बंदरगाह के लिए रवाना हुआ था और बंदरगाह पहुंचने का अनुमानित समय 09 जून 2025 था। तभी भारतीय तटरक्षक को इस जहाज में विस्फोट की सूचना मिली। बता दें कि जहाज पर कुल 22 क्रू मेंबर सवार थे, विस्फोट के बाद पांच क्रू मेंबर घायल हुए हैं, जबकि चार लापता हैं। वहीं आईसीजी समुद्री बचाव समन्वय केंद्र, मुंबई ने एमवी वन मार्वल को दूसरी जगह भेजा, जिससे चालक दल के 18 सदस्य बच गए। बचाए गए 18 चालक दल में से एक को गंभीर चोटें आई हैं।

सिंगापुर के झण्डे वाले जहाज में विस्फोट

चार क्रू मेंबर लापता

कंटनेर जहाज में विस्फोट के बाद ICG की संपत्तियों को तुरंत दूसरी जगह भेज दिया गया और चालक दल के लिए बचाव अभियान किया जा रहा है। विस्फोट के बाद चालक दल के चार सदस्य जिसमें 2 ताइवान के, 01 इंडोनेशियाई और 01 म्यांमार के चालक दल लापता हैं और उनकी तलाश जारी है। बता दें कि आईसीजी डोर्नियर विमान वास्तविक समय के आकलन के लिए जहाज के ऊपर निगरानी कर रहा है। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए भारतीय तटरक्षक बल द्वारा अग्निशमन प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। न्यू मंगलौर के पास आईसीजीएस राजदूत, कोच्चि के पास आईसीजीएस अर्नवेश और अगत्ती के पास आईसीजीएस सचेत को भी सहायता के लिए भेजा गया है।

INS सूरत बचाव अभियान में

बचाव अभियान में भारतीय नौसेना ने INS सूरत को भी सहायता के लिए डायवर्ट कर दिया गया। बता दें कि सूचना में कहा गया था कि कोझिकोड के बेपोर तट पर एक मालवाहक जहाज में आग लग गई। तटरक्षक पीआरओ के बयान के अनुसार, यह जहाज सिंगापुर का झंडा लगा कंटेनर जहाज था, जो 270 मीटर लंबा और 12.5 मीटर का है।

केरल में टला बड़ा हादसा, समंदर में डूबाते जहाज से नौसेना ने बचाईं 24 जिंदगियां-VIDEO

सदस्यों के साथ कंटेनरयुक्त माल था

भारतीय तटरक्षक पीआरओ के अनुसार कोलंबो से न्हावा शेवा जा रहे एमवी वान हाई 503 ने कोच्चि 130 के स्थान 315 पर डेक के नीचे विस्फोट की सूचना दी। जिसमें 4 चालक दल के सदस्य लापता बताए गए और 5 चालक दल के सदस्य घायल हो गए। जहाज में कुल 22 चालक दल के सदस्यों के साथ कंटेनरयुक्त माल था। सीजीडीओ को आकलन के लिए भेजा गया। न्यू मैंगलोर के पास आईसीजीएस राजदूत, कोच्चि के पास आईसीजीएस अर्नवेश और अगत्ती के पास आईसीजीएस सचेत को सहायता के लिए भेजा गया।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।