मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने प्रदेश के विभिन्न विभागों खासतौर से कृषि और ग्रामीण विकास विभागों में रिक्त 36 हजार पदों को भरने की आज अनुमति दे दी। इस साल की शुरूआत में विधासभा के बजट सत्र के दौरान फड़नवीस ने घोषणा की थी कि अगले दो वर्षों में दो चरणों में कुल 72 हजार रिक्त पदों को भरा जायेगा।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में बताया कि इसी के तहत पहले चरण में 36 हजार रिक्त पदों को भरा जा रहा है। इसमें बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी तंत्र को मजबूत करने के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। बयान में बताया गया कि कृषि और ग्रामीण विकास विभागों के रिक्त पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जायेगा।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



