किसान आंदोलन (Farmers Protest): दिल्ली मेट्रो पटेल चौक, बाराखंभा, राजीव चौक, उद्योग भवन, केंद्रीय सचिवालय, जनपथ और मंडी हाउस स्टेशनों पर प्रवेश व निकास के लिए सीमित गेटों का इस्तेमाल कर रही है। किसानों का जत्था दिल्ली की ओर बढ़ रहा है। अलग-अलग बॉर्डरों पर पुलिस ने नाकेबंदी कर रखी है।
हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर किसानों और पुलिस के बीच संग्राम
किसानों को रोकने के लिए हर तरह की तैयारी की गई है। वहीं, हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर किसानों और पुलिस के बीच संग्राम भी देखने को मिल रहा है। पुलिस बल लगातार आंसू गैस के गोले छोड़ रही है।
पुलिस लगातार आंसू गैस के गोले छोड़ रही
बता दें कि पुलिस लगातार आंसू गैस के गोले छोड़ रही है। इसके बावजूद किसानों के कूत के चलते दिल्ली भी जाम हो रही है। सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार देखी जा रही है। इस दौरान किसानों का कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती है, तब तक वापस नहीं जाएंगे। इसके आगे किसानों ने कहा कि हमारा आंदोलन काफी शांतिपूर्ण तरिके से हैं।


Download Android App
Download iOS App



