HIGHLIGHTS
- सीतामढ़ी के श्री राधा कृष्ण गोयनका कॉलेज में प्रोफेसर को मारी गई गोली
- गोली मारकर फरार हो गए बदमाश, किसी ने नहीं की पकड़ने की कोशिश
- प्रोफेसर की हालत बनी हुई है नाजुक
बिहार के सीतामढ़ी जिले के श्री राधा कृष्ण गोयनका कॉलेज में घुसकर अपराधियों ने एक प्रोफेसर को गोली मार दी। इस घटना में प्रोफेसर गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
पुलिस के मुताबिक, कॉलेज में फीजिक्स डिपार्टमेंट के एचओडी रवि पाठक कॉलेज में अपना कार्य कर रहे थे तभी बदमाश कॉलेज में घुसे और प्रोफेसर को गोली मार दी और फरार हो गए। गोली की आवाज सुनने के बाद लोग वहां पहुंचे और घायल अवस्था में प्रोफेसर को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जाती है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। सदर डीएसपी रामकृष्ण ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला कॉलेज में चल रहे ठेकेदारी विवाद का प्रतीत हो रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



