15 फरवरी को पड़ने वाला सूर्य ग्रहण साल का पहला सूर्य ग्रहण होगा। जनवरी में पूर्णिमा के दिन पड़े चंद्र ग्रहण के बाद अमावस्या को सूर्य ग्रहण पड़ेगा। यह सूर्य ग्रहण आंशिक है। यह ग्रहण दक्षिणी अमेरिका उरुग्वे और ब्राजील में देखा जाएगा। हालांकि कहा जा रहा है कि ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा।
आपको बता दे कि भारतीय समय अनुसार, ग्रहण 15 फरवरी रात 12 बजकर 25 मिनट पर शुरू होगा और सुबह 4 बजे इसका मोक्ष होगा। वही, इस साल तीन सूर्य ग्रर्हण आएंगे।
बता दे कि सूर्य ग्रहण के 12 घंटे पहले सूतक लग जाते हैं और इस दौरान कुछ कामों को करने की मनाही होती है। यह सूर्य ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। इन बातों का रखे ध्यान : –
> सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिला, बच्चों और बुजुर्गों को घर से बाहर नहीं जाना चाहिए।
> सूर्य ग्रहण के दौरान इन बातों का रखें विशेष ध्यान पहली बात जो आपको ध्यान में रखनी चाहिए वह ये है कि इस दिन कोई भी शुभ काम न करें।
> सूर्य ग्रहण के बाद जरूरतमंदों को अन्न या अपनी बजट अनुसार दान आदि करें।

> एक बात और जो आप लोगों को ध्यान में रखनी है और वह ये है कि ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई, काटने और छीलने जैसे कार्यों को करने से बचना चाहिए।
इन राशियों को मिलेगा लाभ :-
वृषभ राशि : वृषभ राशि वालों के लिए नया साल धन के मामले में शुभ है। कहीं से आपको धन लाभ होने का योग बन रहा है। ध्यान रहे प्रॉपर्टी में पैसा न लगाए नहीं तो नुक्सान हो सकता है। साल में माध्यम से आपको तरक्की मिलेगी।
मिथुन राशि : मिथुन राशि वाले इस साल पैसा को लेकर सचेत रहें। पैसे से जुड़े किसी भी काम को लेकर ध्यान रखें नहीं तो भारी नुक्सान हो सकता है। आपको धन कि प्राप्ति होगी लेकिन खर्चे पर काबू रखें।
सिंह राशि : सिंह राशि वालों को इस साल खर्चें पर कण्ट्रोल करना होगा क्योंकि पैसा कमाने के अवसर कम मिलेंगे। इस साल आपको अचानक धन का लाभ होगा।
कुंभ राशि : कुंभ राशि वालों का ना चाहते हुए भी खर्चा बढ़ सकता है लेकिन फिर भी धन का लाभ होगा। ये साल आपके लिए शुभ रहेगा।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App












