ठाणे के होटल में सेक्स रैकेट चला रही थी महिला वकील, पुलिस ने ग्राहक बनकर किया रैकेट का भंडाफोड़, दो युवतियां रेस्क्यू

Summary :

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक होटल में कथित तौर पर देह व्यापार का रैकेट चलाने के आरोप में एक सीनियर महिला वकील को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल (AHTC) ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए होटल में छापेमारी की और इस दौरान दो महिलाओं को रेस्क्यू किया गया। बताया जा रहा है कि इन दोनों को जबरन इस अवैध धंधे में धकेला गया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला कल्याण और पनवेल की अदालतों में वकालत करती है। फ़िलहाल एजेंसियां ये पता…

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक होटल में कथित तौर पर देह व्यापार का रैकेट चलाने के आरोप में एक सीनियर महिला वकील को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल (AHTC) ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए होटल में छापेमारी की और इस दौरान दो महिलाओं को रेस्क्यू किया गया। बताया जा रहा है कि इन दोनों को जबरन इस अवैध धंधे में धकेला गया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला कल्याण और पनवेल की अदालतों में वकालत करती है। फ़िलहाल एजेंसियां ये पता लगाने में जुटी हुई है कि इस रैकेट में होटल मालिक की कितनी भूमिका है।

Hotel Sex Racket: गुप्त सूचना के बाद AHTC ने होटल पर रखी नजर

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, टी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल को सूचना मिली थी कि कल्याण (पूर्व) के एक प्रसिद्ध होटल में पिछले करीब तीन महीनों से देह व्यापार (Hotel Sex Racket) का अवैध रैकेट चल रहा है। आरोप है कि इस पूरे नेटवर्क का संचालन एक महिला वकील कर रही थी, जो आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद महिलाओं का शोषण कर रही थी। सूचना मिलने के बाद AHTC की टीम ने कई दिनों तक होटल पर कड़ी नजर रखी और पर्याप्त सबूत जुटाने की कोशिश की।

Senior Woman Lawyer Arrested: छापेमारी में दो महिलाओं को बचाया गया

शनिवार को AHTC की टीम ने स्थानीय कोलशेवाड़ी पुलिस के सहयोग से होटल पर छापा मारा। पुलिस ने पहले नकली ग्राहकों को होटल के अंदर भेजा और पुष्टि होने के बाद कार्रवाई करते हुए कथित रैकेट का भंडाफोड़ किया।

Female lawyer running sex racket
(Image- Social Media)

इस दौरान मुख्य आरोपी महिला वकील को गिरफ्तार (Senior Woman Lawyer Arrested) कर लिया गया, जबकि दो महिलाओं को रेस्क्यू किया गया। पुलिस का कहना है कि दोनों महिलाओं को आवश्यक कानूनी और अन्य सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

Maharashtra Crime News: होटल मालिक और अन्य लोगों की भूमिका की जांच

कोलशेवाड़ी पुलिस स्टेशन के अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले में अभी जांच जारी है। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी महिला कब से इस कथित रैकेट को चला रही है, उसने अब तक कितनी महिलाओं को फंसाया है और उसके साथ इस नेटवर्क में कितने लोग शामिल हैं।

इसके अलावा, इस मामले में होटल मालिक और प्रबंधन की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।