रणवीर अल्लाहबादिया और अन्य के खिलाफ अश्लील जोक्स पर एफआईआर

Summary :

रणवीर अल्लाहबादिया के अश्लील जोक्स पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में पेरेंट्स पर अश्लील जोक्स करने पर यूट्यूबर-पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया और शो के आयोजकों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। शो के दौरान की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर आयोजकों के खिलाफ असम में शिकायत दर्ज की गई है। असम पुलिस ने सोमवार को ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ शो में की गई ‘अश्लील’ टिप्पणी को लेकर रणवीर अल्लाहबादिया, समय रैना, आशीष चंचलानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए लिखा, “गुवाहाटी पुलिस ने ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ नामक शो में अश्लीलता को बढ़ावा देने और यौन रूप से स्पष्ट और अश्लील चर्चा में शामिल होने के लिए यूट्यूबर्स आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह, अपूर्व मखीजा, रणवीर अल्लाहबादिया, समय रैना और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।”

पोस्ट में आगे लिखा गया है, “गुवाहाटी क्राइम ब्रांच ने बीएनएस 2023, आईटी एक्ट, 2000, सिनेमेटोग्राफ एक्ट 1952 और महिलाओं का अशिष्ट चित्रण (निषेध) अधिनियम, 1986 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले की पुलिस जांच जारी है।”

Rahul Kumar