Mumbai News: मुंबई के अंधेरी इलाके से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एकमें रिया पैलेस इमारत में बुधवार को आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई।
बहुमंजिला इमारत में लगी आग
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कहा, “आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाना शुरू कर दिया।” उन्होंने कहा कि आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया है। कूपर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि चंद्रप्रकाश सोनी, कांता सोनी और पेलुबेटा नाम के तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।
हादसे में तीन लोगों की मौत
इस महीने की शुरुआत में 7 अक्टूबर को मुंबई के माहिम इलाके में स्थित बहुमंजिला आवासीय इमारत में आग लग गई थी। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
11 मंजिला मोहित हाइट्स इमारत जली
आग सुबह 07.54 बजे लगी और 11 मंजिला मोहित हाइट्स इमारत की चौथी मंजिल पर स्थित एक घर के बेडरूम में बिजली की वायरिंग, इलेक्ट्रिक इंस्टॉलेशन, एसी यूनिट और घरेलू सामान तक ही सीमित थी। अग्निशमन अधिकारियों ने कहा कि कोई हताहत नहीं हुआ और कोई भी घायल नहीं हुआ।
(Input From ANI)
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INST


Download Android App
Download iOS App





