प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘फिट इंडिया’ अभियान को आगे बढ़ाते हुए संसद भवन परिसर में शु्क्रवार को ‘फिट इंडिया’ का आयोजन किया गया है जिसमें मंत्री एवं सांसद हिस्सा लेंगे ।
सूत्रों ने बताया कि फिट इंडिया अभियान को आगे बढ़ाते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 6 सितंबर को शाम 5 बजे संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष कार्यक्रम की शुरूआत करेंगे ।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में मंत्री और सांसद हिस्सा लेंगे ।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में ‘फिट इंडिया’ अभियान की शुरुआत करते हुए लोगों से इसे जन आंदोलन बनाने का आग्रह किया था ।


Download Android App
Download iOS App



