केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को कहा कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने इसकी पुष्टि की है कि अरुणाचल प्रदेश से लापता पांच युवा उसे मिले हैं और उन्हें भारतीय प्राधिकारियों को सौंपने की प्रक्रिया पर काम किया जा रहा है।
पांचों युवक गत शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश के अपर सुबांसिरी जिले में चीन-भारत सीमा से लापता हो गए थे। रिजिजू ने ट्वीट किया, ‘‘चीन की पीएलए ने भारतीय सेना द्वारा भेजे गए हॉटलाइन संदेश का जवाब दिया है।
उन्होंने इसकी पुष्टि की है कि अरुणाचल प्रदेश से लापता युवक उनकी ओर मिले हैं। व्यक्तियों को हमारे प्राधिकारियों को सौंपने की प्रक्रिया पर काम किया जा रहा है।’’


Download Android App
Download iOS App



