भारत-ब्रिटेन के बीच 8 जनवरी से दोबारा शुरू होंगी उड़ानें, नए वायरस के चलते लगी थी रोक

Summary :

भारत और ब्रिटेन के बीच 8 जनवरी से फिर से उड़ानें शुरू हो जाएंगी। भारत सरकार ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।

भारत और ब्रिटेन के बीच 8 जनवरी से फिर से उड़ानें शुरू हो जाएंगी। भारत सरकार ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 20 दिसम्बर को ब्रिटेन से भारत आने और भारत के वहां जाने वाली सभी फ्लाइट्स के परिचालन पर 31 दिसम्बर तक रोक लगा दी थी। 
इस घोषणा के बाद 22 दिसम्बर से दोनों देशों के बीच उड़ानों का परिचालन बंद कर दिया गया था। सरकार ने कोरोना वायरस के एक नए प्रकार के वहां पाए जाने की खबर मिलने के बाद यह कदम उठाया था लेकिन अब उड़ानों को फिर से शुरू करने की घोषणा कर दी गई है। 

Ujjwal Jain