22 सालों में पहली बार गुजरात में बीजेपी की सेंचुरी हुई पूरी

Summary :

NULL

गुजरात विधानसभा चुनावों के 18 दिसंबर को घोषित किए गए नतीजों के बाद से बीजेपी की खुशी का ठिकाना नहीं है। बता दे कि गुजरात में बीजेपी अब 99 विधायकों के साथ नहीं, 100 विधायकों के साथ सरकार बनाने जा रही है। उसे एक निर्दलीय विधायक ने समर्थन दे दिया है। ये लुनावाडा के विधायक रतनसिंह राठौर हैं। उन्होंने राज्यपाल को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी।

रतनसिंह राठौर ने बीजेपी को बिना शर्त समर्थन दिया है। गुजरात विधानसभा चुनाव में पिछले 22 सालों में पहली बार हुआ था कि बीजेपी सौ का आंकड़ा पार नहीं कर सकी। राज्य की 182 सीटों में से 99 विधायक जीत सके थे। हालांकि बीजेपी छठी बार गुजरात विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी उभर कर सामने आई है।

आपको बता दें कि रत्नसिंह राठौड़ को इस चुनाव में कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया था। जिसके बाद उन्होंने लुनावाडा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। बता दें कि कांग्रेस ने छह साल के लिए राठौड़ को पार्टी से सस्पेंड कर दिया था।

हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 182 सदस्यीय विधानसभा में 99 सीटें हासिल कर सत्ता बरकरार रखी। बीते कई चुनाव में यह बीजेपी की सबसे कम सीटें हैं। कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने 80 सीटें जीती हैं। जिनमें से मुख्य विपक्षी दल को 77 सीटें प्राप्त हुई हैं।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Desk Team