नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि विदेशी एयरलाइनें अपनी गैर-अनुसूचित मालवाहक उड़ानें सिर्फ छह शहरों से ही परिचालित कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि इन शहरों में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि अनुसूचित उड़ानें वे होती हैं, जिनके उड़ान कार्यक्रम को विमानन नियामक कुछ महीनों की अवधि के लिये समय पूर्व मंजूरी देता है। जबकि गैर-अनुसूचित उड़ानें चार्टर उड़ानें होती हैं , जो जरूरत के मुताबिक परिचालित की जाती हैं।
पुरी ने ट्विटर पर कहा, ‘‘भारतीय हवाई माल ढुलाई ऑपरेटरों को कोविड-19 संकट के समय में समान अवसर मुहैया करने के लिये माल ढुलाई के लिये खुले आकाश की नीति में कुछ बदलाव किये गये हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय या विदेशी एयरलाइनों की अनुसूचित मालवाहक उड़ानों के परिचालन के लिये खुले आकाश की नीति में कोई बदलाव नहीं किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



