केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के पूर्व निदेशक एवं नगालैंड के पूर्व राज्यपाल अश्विनी कुमार बुधवार को शिमला स्थित अपने आवास में फंदे से लटके पाये गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
कुमार 2008 में सीबीआई के निदेशक बने थे जब एजेंसी आरुषि तलवार हत्या मामले की जांच कर रही थी। कुमार ने विजय शंकर की जगह सीबीआई के निदेशक का पद संभाला था।
अधिकारियों ने बताया कि कुमार बाद में नगालैंड के राज्यपाल बने थे।
कुमार अभी शिमला में एक निजी विश्वविद्यालय के कुलपति थे।
अधिकारियों ने बताया कि 1973 बैच के आईपीएस अधिकारी कुमार का शव बुधवार शाम में शिमला स्थित उनके आवास में फंदे से लटका मिला।


Download Android App
Download iOS App



