पूर्व CM मनोहर जोशी का निधन, PM मोदी समेत कई नेताओं ने जताया शोक Former CM Manohar Joshi Passes Away, Many Leaders Including PM Modi Expressed Grief

पूर्व CM मनोहर जोशी का निधन, PM मोदी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी का आज 23 फरवरी को 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष को 21 फरवरी को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद से वे पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती थे। बुधवार से ही लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी ICU में अपनी अंतिम सांसे ले रहे थे। आपको बता दें उनका अंतिम संस्कार कल किया जाएगा। इससे पहले मनोहर जोशी को PM मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिये श्रद्धांजलि दी है। आइये जानते हैं इनके बारे में।

PM मोदी ने गहरी सवेदनाएँ व्यक्ति कीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘श्री मनोहर जोशी जी के निधन से दुख हुआ। वह एक अनुभवी नेता थे जिन्होंने सार्वजनिक सेवा में वर्षों बिताए और नगरपालिका, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने राज्य की प्रगति के लिए अथक प्रयास किया। केंद्रीय मंत्री के रूप में भी उन्होंने उल्लेखनीय योगदान दिया। लोकसभा अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने हमारी संसदीय प्रक्रियाओं को अधिक जीवंत और सहभागी बनाने का प्रयास किया। मनोहर जोशी जी को एक विधायक के रूप में उनकी कर्मठता के लिए भी याद किया जाएगा, उन्हें चारों विधानमंडलों में सेवा करने का गौरव प्राप्त हुआ। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना।

अमित शाह ने गहरा शोक प्रकट किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष मनोहर जोशी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया और कहा कि देश व महाराष्ट्र की राजनीति में उनका योगदान सदैव स्मृतियों में रहेगा अमित शाह ने सोशल मीडिया पर लिखा, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी जी के निधन से दुःखी हूं। देश और महाराष्ट्र की राजनीति में उनका योगदान सदैव हमारी स्मृति में रहेगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

उद्धव गुट ने दी श्रद्धांजलि

 

उद्धव गुट ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री, शिवसेना के वरिष्ठ नेता और हिदुहृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे के निष्ठावान शिवसैनिक मनोहर जोशी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

मिलिंद नार्वेकर ने खेद प्रकट किया

मिलिंद नार्वेकर ने मनोज जोशी के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ‘शिवसेना के वरिष्ठ नेता, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री, शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के सहयोगी मनोहर जोशी सर के निधन का समाचार दुखद है। उनकी आत्मा को शांति मिले, ईश्वर से यही प्रार्थना है। हम जोशी परिवार का दुख साझा करते हैं, उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि।

दिलीप वलसे पाटिल ने दी श्रद्धांजलि

महाराष्ट्र सरकार के एक मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी के निधन का समाचार दुःखद है। उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि! मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनके परिवार को इस दुख की घड़ी से उबरने की शक्ति मिले।

BJP नेता प्रदीप वर्मा ने दुःख जताया

झारखंड से BJP महासचिव प्रदीप वर्मा ने महाराष्ट्र के मनोहर जोशी के निधन पर खेद प्रकट करते हुए लिखा, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष रहे मनोहर जोशी के निधन का दुःखद समाचार मिला। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस आघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।

बीजेपी सांसद मेधा कुलकर्णी ने दी श्रृद्धांजलि

पूर्व सांसद मनोहर जोशी के निधन पर बीजेपी सांसद डॉ. मेधा कुलकर्णी ने शोक जताते हुए लिखा कि, भावभीनी श्रद्धांजलि! पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी ने 83 साल की उम्र में मुंबई हिंदुजा अस्पताल में अंतिम सांस ली। मनोहर जोशी को मेरी हार्दिक श्रद्धांजलि। उनकी आत्मा को शांति मिले, मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं”

कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज ने शोक प्रकट किया

झारखंड की कांग्रेस विधायक ने मनोहर जोशी के निधन पर दुःख प्रकट करते हुए कहा कि, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी के देहवसान की दुखद सूचना प्राप्त हुई। उनके सभी परिजनों और प्रशंसकों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे। ॐ शांति।

क्या बोले संजय राउत?

शिवसेना UBT नेता संजय राउत ने भी मनोहर जोशी के निधन पर खेद प्रकट किया है। वे बोले कि, शून्य से जगत् का रचयिता, महाराष्ट्र पर बहुत गर्व है। अंतिम सांस तक शिवसैनिक के रूप में रहे मनोहर जोशी जी को नमस्कार!

नितिन गडकरी ने गहरा शोक जताया

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि, उनके निधन का समाचार सुनकर अत्यंत दुःख हुआ। सर के निधन से महाराष्ट्र की राजनीति का सभ्य चेहरा खो गया है। हमने एक ऐसा नेता खो दिया है जो बेहद विनम्र, हजराजबाबी और महाराष्ट्र के साथ-साथ मराठी मानुष के प्रति भावुक था। गठबंधन सरकार के दौरान मुझे जोशी सर के नेतृत्व में काम करने का मौका मिला। परिवार के मुखिया की तरह उनका सदैव मार्गदर्शन मिलता रहा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और उनके परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + seventeen =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।