कर्नाटक में एक बीजेपी विधायक इन दिनों राजनीतिक काम नहीं, बल्कि कथित एक्स गर्लफ्रेंड को लेकर विवादों में हैं। गुरुवार को यह मामला तब और बढ़ गया जब कथित गर्लफ्रेंड अचानक उनके ऑफिस सह निवास पहुंची और जमकर हंगामा किया। खुद को विधायक की पत्नी होने का दावा करने वाली महिला पर आरोप है कि उसने वहां कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की। साथ ही मौके से नदारद रहे विधायक को धमकी भी दी।
उधर, विधायक के कुछ करीबी सूत्रों के मुताबिक महिला उन्हें ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठने की कोशिश कर रही है।
एसए रामदास मैसूरु के कृष्णाराजा सीट से बीजेपी विधायक हैं। आरोप है कि गुरुवार की सुबह महिला उनसे मिलने के लिए उनके ऑफिस गई थी। उसने वहां मौजूद कर्मचारियों से विधायक को अपना पति बताते हुए मिलने की बात कही। लेकिन कर्मचारियों ने विधायक के वहां मौजूद नहीं होने की बात कही। इसपर महिला कर्मचारियों पर ही भड़क गई और उनपर चिल्लाते हुए उन्हें भला-बुरा कहने लगी।
महिला का नाम प्रेमाकुमारी बताया जा रहा है। कर्मचारियों की मानें तो उसने विधायक को धमकी भी दी और कहा कि जब तक मैं जिंदा हूं, रामदास को नहीं छोड़ूंगी। मैं रामदास से प्यार करती हूं और यही वजह थी कि मैंने उसके खिलाफ विधानसभा चुनाव से अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली थी।
महिला ने कहा कि मैं उससे (एसए रामदास) मिलने की लगातार कोशिश कर रही हूं, लेकिन वो मिलने को तैयार ही नहीं है और न ही वह मेरा फोन ही उठा रहा है। महिला ने विधायक को धमकी दी कि मैं उसे नहीं छोड़ूंगी।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



