गुवाहाटी विश्वविद्यालय के पूर्व प्राध्यापक का निधन

Summary :

NULL

शिक्षाविद एवं साहित्यकार मोहम्मद मसवूद का कल रात गुवाहाटी में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। गौहाटी विश्वविद्यालय के पूर्व प्राध्यापक मसवूद माइकल मधुसूधन पुरस्कार सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित थे। वह साहित्यिक संगठन साहित्य मंजरी के संस्थापकों में से एक थे। उन्होंने कविताओं के तीन संकलनों सहित कई किताबें लिखी हैं।

देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पड़े पंजाब केसरी अख़बार

Desk Team