फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों द्वारा राफेल जेट जंगी विमान कार्यक्रम को द्विपक्षीय रक्षा सहयोग का अहम पहलू करार देने के साथ ही फ्रांस ने भारत द्वारा और36 राफेल जेट विमान खरीदने के विषय पर वार्ता शुरु करने के प्रति अपनी इच्छा प्रकट की ।
सूत्रों ने बताया कि हाल ही में फ्रांस सरकार ने संकेत दिया है कि उसकी इच्छा है कि दोनों पक्ष भारतीय वायुसेना के वास्ते और राफेल जेट जंगी विमानों की खरीद की घोषणा करे। सूत्रों ने बताया कि राफेल सौदे का मुद्दा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मैक्रों की भेंटवार्ता के दौरान उठा।
मैक्रों ने मोदी के साथ वार्ता के बाद कहा, ”भारत ने (राफेल जंगी जेट) इस संबंध संप्रभु फैसला किया और हम इस क्षेत्र में प्रगति की निगरानी कर रहे हैं। हम बिल्कुल चाहते हैं कि यह कार्यक्रम चलता रहे।” भारत ने 36 राफेल जंगी जेट विमान खरीदने के लिए 2016 में फ्रांस के साथ दोनों सरकारों के बीच सौदा किया था।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



