Ganesh Chaturthi Idol 2025: गणेश चतुर्थी से पहले मूर्तियों की बढ़ी मांग, सरकार से मदद की अपील

Summary :

Ganesh Chaturthi Idol 2025: गणेश चतुर्थी का त्यौहार देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। इसी बीच गणेश चतुर्थी से दो दिन पहले तमिलनाडु के मदुरै के विलाचेरी इलाके में मूर्तियों की बिक्री की मांग तेजी से बढ़ रही है। बता दें कि यहां 300 से अधिक परिवार पीढ़ियों से मूर्तियां बनाने के पारंपरिक काम में जुटे हैं। यह कुटीर उद्योग मूर्तियों, नवरात्रि की गोलू गुड़िया और क्रिसमस डॉल के निर्माण पर केंद्रित है। अब कारीगरों ने बैंक लोन और मिट्टी की उपलब्धता जैसे मुद्दों पर सरकारी सहायता की मांग की है। Ganesh Chaturthi Idol 2025 विलाचेरी में मूर्ति निर्माण…

Ganesh Chaturthi Idol 2025: गणेश चतुर्थी का त्यौहार देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। इसी बीच गणेश चतुर्थी से दो दिन पहले तमिलनाडु के मदुरै के विलाचेरी इलाके में मूर्तियों की बिक्री की मांग तेजी से बढ़ रही है। बता दें कि यहां 300 से अधिक परिवार पीढ़ियों से मूर्तियां बनाने के पारंपरिक काम में जुटे हैं। यह कुटीर उद्योग मूर्तियों, नवरात्रि की गोलू गुड़िया और क्रिसमस डॉल के निर्माण पर केंद्रित है। अब कारीगरों ने बैंक लोन और मिट्टी की उपलब्धता जैसे मुद्दों पर सरकारी सहायता की मांग की है।

Ganesh Chaturthi Idol 2025

विलाचेरी में मूर्ति निर्माण का काम जोरों पर है। इस साल मूर्तियों का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। स्थानीय कारीगर चिन्नम्मा ने बताया कि गणेश चतुर्थी के लिए मूर्तियों की मांग बहुत ज्यादा है। इसके बाद हम नवरात्रि और क्रिसमस के लिए मूर्तियों बनाएंगे। लेकिन, त्योहारी सीजन के अलावा बाकी समय में काम और आय सीमित रहती है।

Ganesh Chaturthi Idol 2025
Ganesh Chaturthi Idol 2025

Demand For Bank Loan

बैंक केवल व्यवसाय मालिकों को लोन देते हैं, व्यक्तिगत कारीगरों को नहीं। गैर-त्योहारी मौसम में यह हमारे लिए बड़ी समस्या है। हम सरकार से मांग करते हैं कि कारीगरों के लिए आसान ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जाए। साथ ही मूर्ति निर्माण के लिए मिट्टी की कमी भी एक बड़ी चुनौती है। कड़े सरकारी नियमों के कारण मिट्टी प्राप्त करना मुश्किल हो गया है। कारीगरों ने सरकार से मिट्टी की आपूर्ति सुनिश्चित करने की अपील की है, क्योंकि अगर मिट्टी आसानी से मिले, तो उत्पादन बढ़ेगा और आय में भी सुधार होगा।

Ganesh Chaturthi Idol 2025
Ganesh Chaturthi Idol 2025

सरकार से मदद की अपील

बता दें कि विलाचेरी के कारीगरों का यह पारंपरिक काम न केवल उनकी आजीविका का स्रोत है, बल्कि यह सांस्कृतिक विरासत को भी जीवित रखता है। सरकारी सहायता मिलने से इसे मजबूती मिल सकती है, जिससे कारीगरों का जीवन स्तर सुधरेगा। कारीगरों ने विश्वास जताया है कि इस बार मांग तेज होगी और उन्हें बड़े पैमाने पर आर्थिक मुनाफा भी होगा।

ALSO READ: Ahilyanagar Fake Notes: नकली नोटों के कारोबार का भंडाफोड़, 1 करोड़ रुपये जब्त

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।