युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Summary :

NULL

इंदौर: मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती का एम. वाय. अस्पताल में उपचार कराया गया, मगर युवती ने किसी के खिलाफरपट दर्ज कराने से इंकार कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में एक युवती को मंगलवार रात कुछ युवकों ने रुपये उधार देने के मकसद से बुलाया था। वे युवती को अपनी कार में लेकर चले गए और उन्होंने उसे कथित तौर पर शराब पिलाई।

उसके बाद पांचों युवकों ने उसकेसाथ दुष्कर्म किया। बाद में वे युवती को सड़क पर छोड़ कर भाग गए। छत्रीपुरा थाने की पुलिस युवती को लेकर एम. वाय. अस्पताल गई। युवती का उपचार कराया गया।  उसने दुष्कर्म की बात कही, मगर उसने रपट लिखवाने से इंकार कर दिया। पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) हरि नारायण चारी मिश्रा ने आईएएनएस को बताया, युवती से पुलिस ने पूछताछ की।

उससे आरोपियों के खिलाफशिकायत दर्ज कराने को कहा गया, मगर वह इसके लिए तैयार नहीं हुई। युवती ने कहा कि अगर रपट लिखी गई तो वह आत्महत्या कर लेगी, लिहाजा युवती को उसके घर भेज  दिया गया। मिश्रा ने आगे कहा कि युवती के असहयोग के कारण पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही है। पुलिस से जब भी महिला शिकायत करेगी, अभियुक्तों पर कार्रवाई की जाएगी।

Desk Team