शानदार, दमदार, Champions Trophy जीत पर Gautam Adani ने की Team India की सराहना

Summary :

गौतम अदाणी ने टीम इंडिया की जीत पर जताया गर्व और खुशी

भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया ने रोहित शर्मा और गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में बिना कोई मैच गंवाए जबरदस्त प्रदर्शन किया। यह कुछ ही महीनों के अंतराल पर कप्तान रोहित शर्मा की लगातार दूसरी आईसीसी ट्रॉफी है और हेड कोच गौतम गंभीर की पहली आईसीसी ट्रॉफी है। भारत की बड़ी जीत के बाद अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने टीम इंडिया की सराहना की।

अदाणी ग्रुप के अध्यक्ष गौतम अदाणी ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में टीम इंडिया की जीत के बाद गर्व और खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया। इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया। गौतम अदाणी ने अपने पोस्ट में लिखा – "शानदार, दमदार, बेहतरीन, विजयी! भारत ने बाजी मार ली!"

अदाणी ग्रुप के आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट से भी इस जीत का जश्न मनाते हुए लिखा गया – "बधाई हो, टीम इंडिया! एक बार फिर चैंपियन बनने पर गर्व है।"

Adani Green Energy का मेगा सोलर-विंड क्लस्टर के लिए 1.06 बिलियन डॉलर का रिफाइनेंस

फाइनल मुकाबले में भारत को जीत के लिए 252 रन बनाने थे। दुबई की धीमी और टर्न लेने वाली पिच पर भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही। कप्तान रोहित शर्मा ने आक्रामक अंदाज में रन बनाए, जबकि शुभमन गिल ने संभलकर खेलते हुए उनका साथ दिया। हालांकि, न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने गिल और विराट कोहली को जल्दी आउट कर टीम इंडिया को दबाव में डाल दिया, लेकिन श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाल लिया।

न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाजों ने कड़ी टक्कर दी और लगातार विकेट लेते रहे, जिससे भारत के लिए लक्ष्य हासिल करना आसान नहीं था। हालांकि, रोहित शर्मा की 83 गेंदों में 76 रनों की धमाकेदार पारी और श्रेयस अय्यर, केएल राहुल व हार्दिक पांड्या के उपयोगी योगदान से भारत ने संयम बनाए रखा और जीत दर्ज की।

रोहित शर्मा की शानदार बल्लेबाजी और मिडिल ऑर्डर के सहयोग से भारत ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की। यह जीत इसलिए भी खास रही क्योंकि कुछ महीने पहले ही भारत को 2023 के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।

पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपराजित रही। उन्होंने अपने अभियान की शुरुआत बांग्लादेश पर जीत से की, फिर पाकिस्तान को भी हराया। लीग मुकाबलों में न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने शीर्ष स्थान हासिल किया और सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.