Basti: ट्रक और कार की भीषण टक्कर, पांच लोगों की मौत

Summary :

बस्ती में भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत, तीन की हालत नाजुक

उत्तर प्रदेश के बस्ती में सोमवार को एक सड़क हादसे की जानकारी सामने आई है। यहां तेज रफ्तार ट्रक की कार से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मामला नगर थाना क्षेत्र के गोटवा टाटा एजेंसी के नेशनल हाईवे का है। बताया जा रहा है कि राजस्थान नंबर (आरजे18जीबी5710) का ट्रक बस्ती से अयोध्या की तरफ जा रहा था। इसी दौरान ट्रक चालक ने लेन बदलने की कोशिश की, तभी अयोध्या से बस्ती की तरफ जा रही कार की उससे जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और इस हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

PM Modi को देखने के लिए जनता की उमड़ी भीड़, पंडाल पड़ा छोटा | Uttar Pradesh News | Basti

वहीं, हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही उन्होंने हादसे में घायल हुए तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

फिलहाल सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि, अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.