ओलाफ स्कोल्ज का भारत दौरा
जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज 7वें अंतरसरकारी परामर्श और जर्मन बिजनेस के 18वें एशिया प्रशांत सम्मेलन में भाग लेने के लिए गुरुवार को भारत पहुंच गए।केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने शोल्ज का हवाईअड्डे पर स्वागत किया। आज पीएम मोदी से मुलाकात के अलावा शोल्ज भारत-जर्मनी के बीच होने वाली 7वीं आईजीसी में भी शामिल होंगे। वहीं शुक्रवार को जर्मन चांसलर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर भी मुलाकात करेंगे।
पिछले साल दो बार किया था भारत का दौरा
जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज ने फरवरी 2023 में द्विपक्षीय राजकीय यात्रा के लिए और सितंबर 2023 में G20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए पिछले साल दो बार भारत का दौरा किया था। वहीं, अब भारत में 24-26 अक्टूबर की यात्रा के दौरान उनके मंत्रिमंडल के वरिष्ठ मंत्री उनके साथ रहेंगे और गोवा भी जाएंगे।
विज्ञान और प्रौद्योगिकी सहयोग के 50 वर्ष पुरे
बता दें कि इस साल भारत और जर्मनी विज्ञान और प्रौद्योगिकी सहयोग के 50 वर्ष भी मना रहे हैं। इस सहयोग के तहत, दोनों पक्षों ने अंतरिक्ष अनुसंधान, एआई, पृथ्वी और पर्यावरण विज्ञान जैसे वैश्विक और उभरते क्षेत्रों कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शुरू की हैं। साथ ही पीएम मोदी और जर्मनी के चांसलर हैदराबाद हाउस में अंतर-सरकारी परामर्श और दोनों देशों के बीच समझौतों से जुड़े कार्यक्रम के लिए पहुंचेंगे। आईजीसी परामर्श के लिए चांसलर स्कोल्ज के साथ उनके मंत्रिमंडल के वरिष्ठ मंत्री भी होंगे।
क्या है आईजीसी?
आईजीसी एक संपूर्ण सरकारी ढांचा है जिसके तहत दोनों पक्षों के मंत्री अपनी-अपनी जिम्मेदारी के क्षेत्रों में चर्चा करते हैं। दोनों नेता सुरक्षा और रक्षा सहयोग बढ़ाने, प्रतिभा की गतिशीलता के लिए अधिक अवसर, गहन आर्थिक सहयोग, हरित और सतत विकास साझेदारी और उभरती और रणनीतिक प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में सहयोग पर विचार-विमर्श करने के लिए बातचीत करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



