‘घबराए हुए हैं यूपी के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री’, केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर सपा सांसद का पलटवार

Summary :

अयोध्या, 30 सितंबर (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सपा को ‘सांपनाथ’, बसपा को ‘नागनाथ’ और कांग्रेस को ‘कालिया नाग’ बताने पर जवाब दिया है। अवधेश प्रसाद ने कहा कि आने वाले चुनाव को लेकर उपमुख्यमंत्री घबराए हुए हैं। उनके अधिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घबराए हुए हैं। सांसद अवधेश प्रसाद ने आईएएनएस से कहा, “केशव मौर्य की क्या हैसियत है। ये अपने क्षेत्र में विधानसभा चुनाव तक नहीं जीत पाए। नेताओं की कृपा से वो उपमुख्यमंत्री बने। उनकी अपनी कोई राजनीतिक जमीन नहीं है। आने वाले चुनाव को लेकर वे…

अयोध्या, 30 सितंबर (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सपा को ‘सांपनाथ’, बसपा को ‘नागनाथ’ और कांग्रेस को ‘कालिया नाग’ बताने पर जवाब दिया है। अवधेश प्रसाद ने कहा कि आने वाले चुनाव को लेकर उपमुख्यमंत्री घबराए हुए हैं। उनके अधिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घबराए हुए हैं।

सांसद अवधेश प्रसाद ने आईएएनएस से कहा, “केशव मौर्य की क्या हैसियत है। ये अपने क्षेत्र में विधानसभा चुनाव तक नहीं जीत पाए। नेताओं की कृपा से वो उपमुख्यमंत्री बने। उनकी अपनी कोई राजनीतिक जमीन नहीं है। आने वाले चुनाव को लेकर वे घबराए हुए हैं। उनके अधिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घबराए हुए हैं।”

2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों पर सपा सांसद ने कहा, “लोग भ्रमित नहीं हैं, बल्कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार से वे परेशान हैं। लोगों ने भाजपा और मुख्यमंत्री योगी को हटाने का निश्चय कर लिया है। राज्य में अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीडीए की सरकार बनाने का भी संकल्प लोगों ने किया है। इसमें कहीं किसी तरह का भ्रम नहीं हैं।”

वहीं, ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक पर उन्होंने कहा, “इंडिया गठबंधन एक बहुत ही अहम मकसद से बनाया गया था। यह अहम बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब देश की हालत बहुत खराब है। हमारे देश की आर्थिक और विदेश नीतियां अमेरिका के असर में आ गई हैं। नतीजतन, महंगाई बढ़ी है और किसान व मजदूर परेशान हैं।”

उन्होंने कहा कि युवाओं पर गोलियां चलाई जा रही हैं और उन पर लाठीचार्ज किया जा रहा है। लोगों से वोट का अधिकार छीना जा रहा है। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर ने लाखों दलितों, पिछड़े समुदायों, वंचितों, अल्पसंख्यकों और देशभर के लोगों को वोट देने का अधिकार दिया था। भाजपा इस अधिकार को छीनना और लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती है। इसलिए, यह बैठक बहुत अहम और सार्थक है।”

मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से सीईसी ज्ञानेश कुमार को ‘कठपुतली’ कहने पर समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, “खड़गे जी आज यह बात कह रहे हैं। हमारे नेता अखिलेश जी ने बहुत पहले ही कह दिया था कि चुनाव आयोग मर चुका है और उसके लिए कफन भी भेजा था। ये पुरानी बातें हैं। हम लगातार यही कहते आ रहे हैं और हमारे नेता भी यही बात कहते रहे हैं।”

–आईएएनएस

डीसीएच/

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.