गोवा में छूटे 97 मतदाताओं को लेकर निर्वाचन आयोग का बड़ा अपडेट, 88 ने भरा फॉर्म-6

Summary :

पणजी, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। गोवा में अंतिम मतदाता सूची से छूटे 97 मामलों को लेकर मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने गुरुवार को ताजा स्थिति रिपोर्ट जारी की है। मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर इस बारे में जानकारी साझा की है। कार्यालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, कुल 97 मामलों में से 88 मामलों में फॉर्म 6 भरा गया है और उसे स्वीकार कर लिया गया है। वहीं, 3 मतदाता पुर्तगाली पासपोर्ट धारक पाए गए हैं जबकि 6 मतदाता वर्तमान में भारत से बाहर रह रहे हैं। पोस्ट में यह भी बताया गया है कि जो…

पणजी, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। गोवा में अंतिम मतदाता सूची से छूटे 97 मामलों को लेकर मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने गुरुवार को ताजा स्थिति रिपोर्ट जारी की है। मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर इस बारे में जानकारी साझा की है।

कार्यालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, कुल 97 मामलों में से 88 मामलों में फॉर्म 6 भरा गया है और उसे स्वीकार कर लिया गया है। वहीं, 3 मतदाता पुर्तगाली पासपोर्ट धारक पाए गए हैं जबकि 6 मतदाता वर्तमान में भारत से बाहर रह रहे हैं। पोस्ट में यह भी बताया गया है कि जो मतदाता वर्तमान में भारत से बाहर रह रहे हैं, उनके संबंध में संबंधित अधिकारी आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए उनसे संपर्क स्थापित करने और बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं।

इससे पहले 24 सितंबर को मुख्य निर्वाचन अधिकारी, गोवा के कार्यालय ने एक प्रेस नोट जारी किया था। प्रेस नोट में कहा गया था कि फरवरी 2026 में प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में शामिल नहीं किए गए 97 मामलों को बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाने की प्रक्रिया के तहत अलग से प्रोसेस किया गया।

प्रेस नोट में स्पष्ट किया गया था कि इनमें से कई मतदाताओं का पंजीकरण हो चुका है जबकि शेष मामलों पर कार्रवाई जारी है। कार्यालय ने दोहराया था कि कोई भी पात्र मतदाता छूटेगा नहीं। बता दें कि 26 सितंबर को भारत निर्वाचन आयोग की एक अहम बैठक हुई थी। इस बैठक में आयोग ने बताया था कि गोवा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित बीएलओ को निर्देश दिया है कि वे मतदाता सूची से छूटे मतदाताओं के घर-घर जाकर उनके फॉर्म एकत्र करें।

आयोग के अनुसार, 26 सितंबर तक 97 में से 81 मतदाता पहले ही अपना नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 भर चुके थे जो अब बढ़कर 88 हो गया है।

निर्वाचन आयोग के इस कदम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि गोवा में कोई भी योग्य वोटर मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। घर-घर जाकर फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया से उन लोगों को भी राहत मिली है जो किसी कारणवश अपना नाम दर्ज नहीं करा पाए थे।

–आईएएनएस

एससीएच/पीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.