जीएसटी परिषद : 29 हैंडिक्राफ्ट आइटमों पर GST खत्म, 49 वस्तुओं पर घटी दरें

Summary :

NULL

देश के आम बजट को पेश किए जाने के करीब दो हफ्ते पहले हुई जीएसटी परिषद की बैठक में आम आदमी को राहत मिली है। जीएसटी परिषद ने बैठक में 29 चीजों पर जीएसटी को घटाकर 0 फीसदी कर दिया है। जिन उत्पादों पर जीएसटी कम किया गया है। उनमें ज्यादा हैंडीक्राफ्ट के उत्पाद शामिल हैं। इसके साथ ही परिषद ने 39 चीजों पर जीएसटी कम करके 5 फीसदी व 12 फीसदी कर दिया  है।

आपको बता दे कि जीएसटी काउंसिल की बैठक में हैंडीक्राफ्ट और एग्रीकल्‍चरल पार्ट पर जीएसटी खत्‍म करने का फैसला किया गया है। जीएसटी से जिन सामान को हटाया गया है उसमें 29 हैंडीक्राफ्ट से जुड़े हुए हैं।

जीएसटी कांउसिल की बैठक में 49 सामान पर जीएसटी कम करने का फैसला किया गया है। जीएसटी 5 से 12 फीसदी के बीच ही रहेगी।

आपको बता दे कि रियट इस्टेट के अलावा यह भी उम्मीद जताई जा रही थी कि इस मीटिंग में पेट्रोल और डीजल को भी जीएसटी के दायरे में लाया जा सकता है। हालांकि इस पर भी फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया गया है।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पेट्रोल की कीमत फिर 80 रुपये के करीब पहुंच गई है। वहीं, कई राज्यों में डीजल 65 का आंकड़ा पार कर चुका है।

इसी के साथ जीएसटी के फार्म को सरल बनाने पर अभी फैसला नहीं हो सकता। दस दिन बाद वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए एक बार फिर बैठक होगी और जीएसटी को सरल बनाने पर विचार-विमर्श किया जाएगा। आपको बता दे कि इस पर चर्चा करने के लिए जीएसटी काउंसिल 10 दिन बाद 26वीं बैठक करेगी।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team