GST New Rates: देशवासियों के लिए आज खुशियों का दिन, GST बचत महोत्सव शुरू, जानें आज से क्या हुआ सस्ता

Summary :

GST New Rates: देशभर में आज नवरात्रि के 9 पावन दिनों की शुरूआत हो गई है। इसी त्यौहार के साथ आज GST बचत महोत्सव की भी शुरूआत हो गई है। आज GST की नई दरें लागू हो गई है और सिर्फ 5 प्रतिशत या 18 प्रतिशत का टैक्स लगाया जाएगा। आज से कई खाने का सामान, कार, गाड़ी से लेकर कई जरूरत के सामान सस्ते हो गए है। बता दें कि PM मोदी ने रविवार को अपने संबोधन के दौरान जीएसटी उत्सव के शुभारंभ की घोषणा की थी और इसे प्रत्येक भारतीय के लिए बचत का त्योहार बताया था। GST…

GST New Rates: देशभर में आज नवरात्रि के 9 पावन दिनों की शुरूआत हो गई है। इसी त्यौहार के साथ आज GST बचत महोत्सव की भी शुरूआत हो गई है। आज GST की नई दरें लागू हो गई है और सिर्फ 5 प्रतिशत या 18 प्रतिशत का टैक्स लगाया जाएगा। आज से कई खाने का सामान, कार, गाड़ी से लेकर कई जरूरत के सामान सस्ते हो गए है। बता दें कि PM मोदी ने रविवार को अपने संबोधन के दौरान जीएसटी उत्सव के शुभारंभ की घोषणा की थी और इसे प्रत्येक भारतीय के लिए बचत का त्योहार बताया था।

GST New Rates
GST New Rates

GST New Rates: यह सामान होगा सस्ता

GST में नए स्लैब के बाद अधिकतर वस्तुओं और सेवाओं पर अब 5 प्रतिशत या 18 प्रतिशत की दर से कर लगेगा। खाने का सामान, दवाइयाँ और दैनिक उपयोग की उपभोक्ता वस्तुएँ 5 प्रतिशत टैक्स के दायरे में रहेंगी। वहीं घी, मक्खन, पनीर, कॉफी, स्नैक्स, जैम, केचप, सूखे मेवे और आइसक्रीम भी आज से सस्ता हो जाएंगी।

GST Product List: जानें कितना सस्ता होगा सामान

क्रमांक विषय Tax Rate / स्थिति
1 जीवन बीमा योजनाएँ सभी व्यक्तिगत योजनाएँ (टर्म, एंडोमेंट, यूलिप) और इनके रीइंश्योरेंस पर जीएसटी छूट
2 स्वास्थ्य बीमा योजनाएँ व्यक्तिगत, फैमिली फ्लोटर और सीनियर सिटीजन प्लान्स पर जीएसटी छूट, रीइंश्योरेंस भी छूट
3 सड़क मार्ग यात्री परिवहन बिना ITC: 5%, ITC के साथ: 18%
हवाई यात्रा इकोनॉमी: 5%, अन्य श्रेणियाँ: 18%
4 मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट बिना हवाई मार्ग: 5% (सीमित ITC), हवाई मार्ग शामिल: 18% (पूर्ण ITC)
5 ई-कॉमर्स से स्थानीय डिलीवरी अनरजिस्टर्ड डिलीवरी: टैक्स ई-कॉमर्स ऑपरेटर देगारजिस्टर्ड डिलीवरी: खुद टैक्स देगा
6 स्थानीय डिलीवरी सेवाएँ 18% जीएसटी
7 22 सितंबर से पहले बनी दवाएँ वापस मंगाना नहीं होगा, निर्माता नई रेट लिस्ट जारी करेंगे
8 दवाओं पर पूरी छूट क्यों नहीं? 5% टैक्स से उपभोक्ता को लाभ और निर्माता को ITC मिलता रहेगा
9 कच्चा कपास रिवर्स चार्ज लागू, किसान टैक्स से मुक्त, उद्योग को ITC
10 बिना ऑपरेटर किराया (जैसे कार) वही टैक्स जो खरीद पर, ड्राइवर के बिना कार किराया: 18% टैक्स
11 आयातित सामान नई जीएसटी दरें लागू, जब तक कोई विशेष छूट न हो
12 यूएचटी दूध डेयरी यूएचटी दूध: छूट, प्लांट-बेस्ड दूध (सोया, बादाम): 5% (पहले 12–18%)

PM Modi Address to Nation

GST New Rates
GST New Rates

PM मोदी ने अपने राष्ट्रीय संबोधन में कहा था कि अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार आज से लागू हो रहे हैं। यह जीएसटी बचत उत्सव जैसा है। 22 सितंबर से लोग अपनी पसंदीदा चीजें कम दामों पर खरीद सकेंगे। जीएसटी दरों में कटौती से गरीबों और नए मध्यम वर्ग को दोहरा लाभ मिल रहा है। बता दें कि जीएसटी 2.0 के साथ, सरकार का लक्ष्य उपभोग को बढ़ावा देना, अनुपालन को सरल बनाना और अप्रत्यक्ष कर ढांचे को अधिक पारदर्शी और नागरिक-अनुकूल बनाना है। इन सुधारों से छोटे व्यवसायों, एमएसएमई, किसानों, महिलाओं और युवाओं को लाभ होने की उम्मीद है।

ALSO READ:  New GST Rates: कल से लागू हो रही नई GST दरें, आपको किन चीजों की होनी चाहिए जानकारी?

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।