गुजरात के साबरकांठा जिले में अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे 406 स्वास्थ्यकर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है। ये कर्मचारी जिला प्राथमिक और सामुदायिक केंद्रों में कार्यरत थे और उन्हें काम पर लौटने के लिए नोटिस जारी किया गया था, लेकिन अनुपस्थित रहने के कारण यह कार्रवाई की गई।
गुजरात के साबरकांठा जिले में अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे 406 स्वास्थ्यकर्मियों को मंगलवार को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। ये स्वास्थ्यकर्मी जिला प्राथमिक और सामुदायिक केंद्रों में कार्यरत थे और उन्हें काम पर लौटने के लिए पहले नोटिस जारी किया गया था, लेकिन अनुपस्थित रहने के कारण यह कार्रवाई की गई।
हड़ताल पर गए कर्मचारियों में से 116 कर्मचारी ने काम पर की वापसी
साबरकांठा के मुख्य जिला स्वास्थ्य अधिकारी (सीडीएचओ) डॉ. राज सुतारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि हड़ताल पर गए कर्मचारियों में से 116 कर्मचारी ने काम पर वापसी कर ली, लेकिन शेष स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी से गैरहाजिर रहे। इसके चलते 406 कर्मचारियों को सेवा से हटा दिया गया, जबकि पर्यवेक्षक कैडर के 55 कर्मचारियों को आरोप पत्र जारी कर उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।
स्वास्थ्यकर्मियों की मांगें
हड़ताल कर रहे कर्मचारी तकनीकी कैडर में शामिल किए जाने, ग्रेड-पे में संशोधन और विभागीय परीक्षाओं को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। इसी को लेकर उन्होंने गांधीनगर में अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखी थी, जिसके कारण प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया।


Download Android App
Download iOS App



