गुजरात : जनसभा में बोले राहुल- झूठ सुन-सुनकर पागल हुआ विकास

Summary :

NULL

गुजरात के खेड़ा में राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। खेड़ा में उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए एक बार फिर विकास का मुद्दा उठाया। राहुल ने लोगों से पूछा, ‘गुजरात में विकास को क्या हुआ? ये कैसे पागल हुआ?’ उन्होंने कहा कि गुजरात में झूठ सुन-सुनकर विकास पागल हो गया है। उन्होंने इस पर लोगों से भी हामी भराई।

राहुल गांधी ने कहा विकास का कोई भी काम करना हो वो सुने बिना नहीं किया जा सकता है। कांग्रेस पार्टी कोई भी काम करने से पहले लोगों की बात सुनती है। लेकिन पिछले 22 सालों से गुजरात में मजदूर, महिलाएं छोटे दुकानदार जो कहना चाहते हैं वो कोई नहीं सुन रहा है।

राहुल गांधी ने नोटबंदी, जीएसटी को लेकर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘मोदी जी किसी किसान या बच्चे से मिलकर नोटबंदी के बारे में पूछते तो सभी उन्हें मना कर देते पर उन्होंने ऐसा नहीं किया’।

राहुल ने कहा, ”नरेंद्र मोदी जी ने बिना किसी की बात सुने रात को 12 बजे जीएसटी लागू कर दिया। हमने कहा कि ये चार-पांच टैक्स की दर ना लगाइए। 18% से ज्यादा जीएसटी मन लगाइए इससे छोटे व्यापारी बर्बाद हो जाएंगे। बीजेपी ने आपकी सुनी और ना हमारी सुनी, एकदम से जीएसटी लागू कर दिया। जिससे समस्याएं खड़ी हो गयीं।”

राहुल ने कहा कि मैं गरीबों, मजदूरों, किसानों, आदिवासियों के मन की बात करता हूं पर मौजूदा सरकार 10-15 उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है। आगे राहुल गांधी ने कहा, ”गुजरात में कांग्रेस की सरकार आएगी तो हम हम आपको अपने मन की बात नहीं बताएंगे। हम आपके मन की बात सुनेंगे। हम किसानों, मजदूरों, पिछड़ों, महिलाओं, आदिवासियों और दलितों की बात सुनेंगे।”

राहुल गांधी ने कहा कि देश में बेरोजगार लोगों की सेना बन रही है। हर 24 घंटे तीस हजार नए युवक देश में रोजगार ढूंढने निकलते हैं। तीस हजार में से मोदी सरकार 24 घंटे में सिर्फ 450 युवाओं को रोजगार दे रही है। हमारा मुकाबला चीन के साथ है। चीन में एक दिन में 50 हजार युवाओं को रोजगार मिलता है।

Desk Team