Election Commissioners: केरल के ज्ञानेश कुमार और पंजाब के सुखविंदर संधू नए चुनाव आयुक्त चुने गए हैं। दरअसल, इसकी जानकारी चयन समिति के सदस्य अधीर रंजन चौधरी ने दी है।
Highlights:
- ज्ञानेश कुमार और सुखविंदर संधू बने चुनाव आयुक्त
- चयन समिति के सदस्य अधीर रंजन चौधरी ने दी इसकी जानकारी
- बैठक के बाद लिया गया बड़ा फैसला
बैठक के बाद लिया गया फैसला
समिति के सदस्य व लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में यह दावा किया। चौधरी ने कहा, ‘‘चयन समिति ने छह नाम प्रस्तुत किए थे। इनमें उत्पल कुमार सिंह, प्रदीप कुमार त्रिपाठी, ज्ञानेश कुमार, इंदीवर पांडे, सुखबीर सिंह संधु और गंगाधर राहत के नाम शामिल थे। ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधु का चयन निर्वाचन आयुक्त के रूप में किया गया है।’’
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लिया गया फैसला
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने दो नामों को अंतिम रूप देने के लिए बृहस्पतिवार को बैठक की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और चौधरी भी समिति की बैठक में मौजूद थे।
चयन समिति की सिफारिश के आधार पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू निर्वाचन आयोग
चौधरी ने कहा कि भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) को चुनाव आयुक्तों की चयन समिति का हिस्सा होना चाहिए था। चयन समिति की सिफारिश के आधार पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू निर्वाचन आयोग के दो सदस्यों की नियुक्ति करेंगी।
एक बार नियुक्तियां अधिसूचित हो जाने के बाद नए कानून के तहत की जाने वाली ये पहली नियुक्तियां होंगी।


Download Android App
Download iOS App



