मध्य प्रदेश: हल्द्वानी की घटना के विरोध में युवा कांग्रेस ने भोपाल में दर्ज कराया विरोध

Summary :

भोपाल, 13 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में युवा कांग्रेस ने हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद किए गए ‘शुद्धिकरण’ के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के पास हाथों में संविधान की किताब लेकर और बांह पर काली पट्टी बांधकर धरने पर बैठे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने भारतीय जनता पार्टी की दलित विरोधी एवं तानाशाही मानसिकता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवा कांग्रेस भोपाल के जिला अध्यक्ष अमित खत्री ने कहा कि दलित समाज से आने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे…

भोपाल, 13 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में युवा कांग्रेस ने हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद किए गए ‘शुद्धिकरण’ के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के पास हाथों में संविधान की किताब लेकर और बांह पर काली पट्टी बांधकर धरने पर बैठे।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने भारतीय जनता पार्टी की दलित विरोधी एवं तानाशाही मानसिकता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवा कांग्रेस भोपाल के जिला अध्यक्ष अमित खत्री ने कहा कि दलित समाज से आने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी कार्यक्रम स्थल का ‘शुद्धिकरण’ किया जाना भाजपा की संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। यह सोच और हरकत न सिर्फ शर्मनाक है, बल्कि पूरी मानवता के खिलाफ है।

उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की जाति और सामाजिक पहचान के आधार पर किसी स्थान को अपवित्र मानना दलित विरोधी सोच को उजागर करता है। यह सिर्फ मल्लिकार्जुन खड़गे का अपमान नहीं, बल्कि देश के करोड़ों दलितों, वंचितों और समानता में विश्वास रखने वाले नागरिकों के सम्मान का अपमान है।

युवा कांग्रेस का आरोप है कि आरएसएस और भाजपा से जुड़े लोगों और उनके नेताओं की मानसिकता दलित, वंचित और पिछड़ा विरोधी होने के साथ-साथ देश विरोधी भी है। भारत 21वीं सदी में आगे बढ़ रहा है, लेकिन भाजपा की ऐसी जातिवादी सोच देश को सदियों पीछे ले जाने का प्रयास कर रही है। युवा कांग्रेस ने मांग की है कि इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

–आईएएनएस

एसएनपी/एएसएच

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.