एआईएपीजीईटी 2026: आयुष पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Summary :

नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (एआईएपीजीईटी) 2026 की तैयारी कर रहे जो उम्मीदवार सिटी स्लिप जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने गुरुवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आयुष पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए अग्रिम सूचना पर्ची (एडवांस इंटिमेशन स्लिप) जारी कर दी है। एआईएपीजीईटी सीटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद उम्मीदवार की गतिविधि सेक्शन में ‘एडवांस सिटी इंटिमेशन फॉर एआईएपीजीईटी-2026’ लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज…

नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (एआईएपीजीईटी) 2026 की तैयारी कर रहे जो उम्मीदवार सिटी स्लिप जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने गुरुवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आयुष पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए अग्रिम सूचना पर्ची (एडवांस इंटिमेशन स्लिप) जारी कर दी है।

एआईएपीजीईटी सीटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद उम्मीदवार की गतिविधि सेक्शन में ‘एडवांस सिटी इंटिमेशन फॉर एआईएपीजीईटी-2026’ लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, वहां अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें और सबमिट कर दें। फिर आपके स्क्रीन पर सिटी स्लिप खुल जाएगी। सिटी स्लिप को चेक करने के बाद उसे डाउनलोड कर लें। भविष्य के लिए सिटी स्लिप का प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।

एनटीए ने एआईएपीजीईटी के लिए एडवांस इंटिमेशन स्लिप जारी करने के साथ स्पष्ट किया कि यह प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड नहीं है। यह केवल आवंटित परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना है, जहां परीक्षा केंद्र स्थित होगा, ताकि उम्मीदवारों को सुविधा हो। प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड उचित समय पर जारी किया जाएगा।

वहीं, यदि किसी उम्मीदवार को एआईएपीजीईटी 2026 के लिए परीक्षा शहर की सूचना पर्ची डाउनलोड करने/चेक करने में कोई कठिनाई होती है तो वह एनटीए हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं। इसी के साथ उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के बारे में नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए की वेबसाइट को नियमित रूप से चेक करते रहें।

बता दें कि एआईएपीजीईटी एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जो आयुर्वेद, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी (एएसयू एवं एच) पाठ्यक्रमों में पीजी (एमडी/एमएस) प्रवेश के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित की जाती है। इस वर्ष एनटीए की ओर से एआईएपीजीईटी परीक्षा 22 अगस्त को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिसके लिए एनटीए की ओर से एडमिट कार्ड अपने ऑफिशियल पोर्टल पर परीक्षा से एक सप्ताह पहले जारी किए जाने की उम्मीद है।

–आईएएनएस

डीके/डीकेपी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.