Happy Teachers Day: भारत के ऐसे 5 महान शिक्षक, जिन्होंने बदली कई छात्रों की जिंदगी

Summary :

Happy Teachers Day: देशभर में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन अपने गुरुओं का आभार जताने का होता है, जिन्होंने हमे जिंदगी में आगे बढ़ने की सही राह दिखाई। वैसे तो दुनिया के सभी शिक्षक अभिनंदन के पात्र हैं लेकिन भारत में कुछ ऐसे शिक्षक भी हैं, जिन्होंने शिक्षण के पेशे को महान बनाया है। उन्होंने अपने संघर्ष, त्याग, जज्बे और जिंदादिली से लाखों बच्चों का जीवन बदल दिया है। यह वही शिक्षक हैं, जिन्होंने शिक्षा को न सिर्फ करियर माना बल्कि एक मिशन के तौर पर लिया। आज भारत का…

happy teachers day

Happy Teachers Day: देशभर में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन अपने गुरुओं का आभार जताने का होता है, जिन्होंने हमे जिंदगी में आगे बढ़ने की सही राह दिखाई। वैसे तो दुनिया के सभी शिक्षक अभिनंदन के पात्र हैं लेकिन भारत में कुछ ऐसे शिक्षक भी हैं, जिन्होंने शिक्षण के पेशे को महान बनाया है। उन्होंने अपने संघर्ष, त्याग, जज्बे और जिंदादिली से लाखों बच्चों का जीवन बदल दिया है।

यह वही शिक्षक हैं, जिन्होंने शिक्षा को न सिर्फ करियर माना बल्कि एक मिशन के तौर पर लिया। आज भारत का हर बच्चा उन्हें जनता है। चलिए इस टीचर्स डे के मौके पर आपको भारत के महान शिक्षकों में से 8 शिक्षकों के बारे में बताते हैं।

समकालीन भारत के 5 महान शिक्षक

आनंद कुमार (Anand Kumar)

happy teachers day

पटना के आनंद कुमार सर, जिन्होंने कई गरीब बच्चों के सपनों को हकीकत में बदला। उनकी सुपर 30 क्लास से कई छात्र JEE परीक्षा पास करके प्रतिष्ठित IIT में पहुंचे। आनंद कुमार का सपना था कि वह कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में पढ़ें, उन्हें वहां दाखिला भी मिल गया लेकिन आर्थिक तंगी की वजह से वह दाखिला नहीं ले पाए। किस्मत को कुछ और ही मंजूर था, उन्होंने सुपर 30 क्लास शुरू की जिसके तहत उन्होंने कई छात्रों को आईआईटी जेईई की परीक्षा में मदद की। उन्ही के ऊपर बॉलीवुड की फिल्म ‘सुपर 30’ बनी है, जिसमें ऋतिक रोशन लीड रोल में हैं।

आरके श्रीवास्तव (R.k. Shrivastava)

happy teachers day

बिहार के फेमस मैथ्स टीचर आरके श्रीवास्तव ने कई गरीब छात्रों को 1 रुपया गुरु दक्षिणा लेकर IITian बनाया। पाइथागोरस प्रमेय को 50 तरीकों से हल करने के लिए इनका नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। आरके श्रीवास्तव की कहानी संघर्ष और प्रेरणा से भरी हुई है। उन्होंने खुद गरीबी देखी और अपने परिवारकी जिम्मेदरी उठाने के लिए ऑटो रिक्शा भी चलाया। इसे बावजूद भी गरीबी का रोड़ा उन्होंने अपनी शिक्षा पर नहीं आने दिया और लगन से पढ़ाई करके गणित में महारत हासिल की।

डॉ. विकास दिव्यकृति (Dr. Vikas Divyakirti)

happy teachers day

विकास दिव्यकीर्ति सर, एक ऐसा नाम जो न सिर्फ यूपीएससी उम्मीदवार के बीच लोकप्रिय हैं बल्कि हर कोई उन्हें जानता है। उन्होंने एक ही बार में आईएएस परीक्षा पास की थी और उसके बाद गृह मंत्रालय के अधीन आईएएस अधिकारी बन गए। लेकिन उन्हें शिक्षण में ज्यादा रूचि थी, तो उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देकर IAS उम्मीदवारों के लिए शिक्षा को सरल बनाने का काम किया। आज जहां दुनियाभर में अंग्रेजी भाषा को औपचारिकता दी जाती है, इन्होंने हिंदी में पढ़ाकर शिक्षा को सरल बनाने का काम किया। आज उन्हकी कंपनी दृष्टि आईएएस कोचिंग क्लासेस कई लोक्रपिय संस्थानों में से एक है।

खान सर (Khan Sir)

happy teachers day

बिहार के खान सिर को आज हर कोई जानता है। वह किसी भी टॉपिक को आसान और मजाकिया अंदाज में पढ़ाने के लिए जाने जाते हैं। इसलिए खान सर हर छात्र के फेवरेट टीचर बन चुके हैं। खान सर प्रतियोगी परीक्षाओं, जैसे कि UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग, और अन्य राज्य स्तरीय परीक्षाओं की तैयारी कराते हैं। इनकी खास बात ये है कि कम फीस लेकर बच्चों को बेहतर शिक्षा देते हैं, ताकि हर कोई पढ़ाई कर सके।

अलख पांडेय (Alakh Pandey)

happy teachers day

फ़िज़िक्स वाला’ एक ऐसा प्लेटफार्म है, जो विज्ञान के छात्रों के लिए शिक्षा और परीक्षा सफलता पाने में मदद करता है। इसके संस्थापक हैं अलख पांडे, जिन्होंने छात्रों के लिए शिक्षा को आसान बनाने में मदद की। उनका सपना था कि वह IIT से इंजीनियर बनें, लेकिन उन्हें JEE में सफलता नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने खुद शिक्षक बनने की ठानी और “Physics Wallah” नाम से यूट्यूब चैनल शुरू किया। आज वह न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी जाने जाते हैं।

यह भी पढ़ें: Teachers Day Shayari: अपने टीचर्स को इन संदेशों के जरिए दें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं, दिन बन जाएगा खास

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।