‘हर मामले को राजनीतिक स्वरूप देना गलत’, मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर एनसीपी नेताओं की प्रतिक्रिया

Summary :

मुंबई, 9 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘खुशियों की ईद’ वाले बयान को लेकर एनसीपी (एसपी) नेता क्लाइड क्रैस्टो और अनीश गवांडे की प्रतिक्रिया सामने आई है। आईएएनएस से बातचीत करते हुए एनसीपी (एसपी) नेता क्लाइड क्रैस्टो ने खड़गे के बयान पर कहा, “हमारा देश धर्मनिरपेक्ष है, हम सभी मिलकर एक-दूसरे का त्योहार मनाते हैं। सभी धर्म के लोग खुशियों के साथ एक-दूसरे के त्योहार मनाते हैं। कभी कुछ बातें इधर-उधर हो जाती हैं तो उसको थोड़ा समझना चाहिए। हर मामले को राजनीतिक स्वरूप देना गलत बात है।” राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर कांग्रेस की ओर से…

मुंबई, 9 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘खुशियों की ईद’ वाले बयान को लेकर एनसीपी (एसपी) नेता क्लाइड क्रैस्टो और अनीश गवांडे की प्रतिक्रिया सामने आई है।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए एनसीपी (एसपी) नेता क्लाइड क्रैस्टो ने खड़गे के बयान पर कहा, “हमारा देश धर्मनिरपेक्ष है, हम सभी मिलकर एक-दूसरे का त्योहार मनाते हैं। सभी धर्म के लोग खुशियों के साथ एक-दूसरे के त्योहार मनाते हैं। कभी कुछ बातें इधर-उधर हो जाती हैं तो उसको थोड़ा समझना चाहिए। हर मामले को राजनीतिक स्वरूप देना गलत बात है।”

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर कांग्रेस की ओर से सवाल खड़े किए जाने पर क्लाइड क्रैस्टो ने कहा, “जो भी काम गलत होता है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। न्याय और कानून से ऊपर कोई नहीं है। अगर गलत काम हुआ है तो सरकार का यह कर्तव्य है कि उसकी जांच कराए और जिसने भी गलती की है, उसको सजा मिलनी चाहिए।”

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के किसानों के बीच दीपावली मनाने को लेकर क्लाइड क्रैस्टो ने कहा, “मुख्यमंत्री किसानों से मिल रहे हैं और उनके साथ खाना खा रहे हैं। यह अच्छी बात है। लेकिन किसानों को जो तकलीफ हो रही है, उसका निवारण कब करेंगे? किसानों को अच्छा मुआवजा मिलना चाहिए। लेकिन, सभी चीजों का राजनीतिकरण किया जा रहा है। ये लोग अपने बारे में सोच रहे हैं, किसानों के बारे में नहीं सोच रहे।”

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर एनसीपी (एसपी) नेता अनीश गवांडे ने कहा, “इस देश में सभी एक साथ रहते हैं। इस देश में हम दीपावली, ईद, क्रिसमस और गुरुपर्व भी मनाते हैं। ऐसी तुलना करना बिल्कुल अनुचित नहीं है। मेरा कहना है कि मल्लिकार्जुन खड़गे वरिष्ठ नेता हैं। उनका हमेशा मानना रहा है कि देश में हर त्योहार हमें मनाना चाहिए।”

सोनिया गांधी की ओर से आत्मकथा में बाबरी विध्वंस को लेकर लिखी गई बातों पर अनीश गवांडे ने कहा, “इन मामलों को राजनीतिक रंग देना गलत है।”

–आईएएनएस

एसडी/एबीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.