HIGHLIGHTS:
- आज के दिन हुई हरियाणा राज्य की स्थापना
- पीएम मोदी ने दी राज्य वासियों को शुभकामनाएं
- राज्य पुनर्गठन अधिनियम के तहत ही हुआ था कई राज्यों का गठन
आज का दिन कई राज्यों के लिए बेहद खास है क्योंकि आज ही के दिन यानी की 1 नवंबर को कई राज्यों की स्थापना हुई थी। और भारत में राज्य स्थापना दिवस के दौरान राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के गठन को चिन्हित करने के लिए देश वासी इस दिन को मनाते हैं। सन 1956 में राज्य पुनर्गठन अधिनियम के तहत कई भारतीय राज्यों को उनके भाषाओं के आधार पर व्यवस्थित किया गया था। और आज के दिन ही हरियाणा को भी गठित किया गया था जिसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ढेरों बधाइयां दी है।
क्या कहा पीएम मोदी ने ?
पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स के ज़रिये कहा की “हरियाणा के अपने सभी परिवारजनों को राज्य के स्थापना दिवस पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। इस प्रदेश ने हमेशा ही कृषि और रक्षा जैसे बड़े क्षेत्रों में देश को महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यहां के युवा इनोवेशन की दुनिया में भी अपना परचम लहरा रहे हैं। मेरी कामना है कि विकास के हर मानदंड पर यह राज्य नए-नए कीर्तिमान गढ़ता रहे।”
हरियाणा के अपने सभी परिवारजनों को राज्य के स्थापना दिवस पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। इस प्रदेश ने हमेशा ही कृषि और रक्षा जैसे बड़े क्षेत्रों में देश को महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यहां के युवा इनोवेशन की दुनिया में भी अपना परचम लहरा रहे हैं। मेरी कामना है कि विकास के हर मानदंड पर…
— Narendra Modi (@narendramodi) November 1, 2023


Download Android App
Download iOS App



