Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

Heavy Rains Tamil Nadu: भारी बारिश के बाद के 8 जिलों में स्कूल बंद

Summary :

Heavy Rains Tamil Nadu: तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश जारी है, जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।राज्य में लगातार भारी बारिश के कारण जिला कलेक्टरों ने गुरुवार को तेनकासी, विरुथुनगर, पुधुकोट्टई, नीलगिरि, थेनी, थिरुनेलवेली, कन्याकुमारी और थूथुकुडी सहित आठ जिलों में सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी हैं। HIGHLIGHTS POINTS: तमिलनाडु के कई जिलों में तेज बारिश हो रही है 8 जिलों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है कई जिलों में बारिश के साथ तूफान आने की संभावना इन जिलों में बारिश के साथ तूफान आने की संभावना Heavy Rains Tamil…

Heavy Rains Tamil Nadu

Heavy Rains Tamil Nadu: तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश जारी है, जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।राज्य में लगातार भारी बारिश के कारण जिला कलेक्टरों ने गुरुवार को तेनकासी, विरुथुनगर, पुधुकोट्टई, नीलगिरि, थेनी, थिरुनेलवेली, कन्याकुमारी और थूथुकुडी सहित आठ जिलों में सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी हैं।

HIGHLIGHTS POINTS:

  • तमिलनाडु के कई जिलों में तेज बारिश हो रही है
  • 8 जिलों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है
  • कई जिलों में बारिश के साथ तूफान आने की संभावना

इन जिलों में बारिश के साथ तूफान आने की संभावना

Heavy Rains Tamil Nadu: क्षेत्रीय चेन्नई मौसम विभाग का पूर्वानुमान नीलगिरी, कोयंबटूर, थेनी, डिंडीगुल, शिवगंगई और पुदुकोट्टई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और शिवगंगई, पुदुकोट्टई, रामनाथपुरम, थेनी से डिंडीगुल, मदुरै, कोयंबटूर, विरुधुनगर तेनकासी, थिरुनेलवेली थूथुकुडी, कन्नियाकुमारी और तमिलनाडु के तिरुवल्लुर, चेन्नई, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, रानीपेट्टई, वेल्लोर, थिरुपत्तूर और तिरुवन्नामलाई जिलों में अलग-अलग स्थानों पर में कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश के साथ तूफान आने की संभावना है।

तमिलनाडु में ऑरेंज अलर्ट जारी

आईएमडी ने सोमवार को तमिलनाडु में 22 नवंबर और 23 नवंबर को ऑरेंज अलर्ट जारी किया। आईएमडी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के लिए ऑरेंज अलर्ट! 22 और 23 नवंबर को भारी से बहुत भारी बारिश (115.6 से 204.4 मिमी) के लिए तैयार रहें। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में गरज और बिजली के साथ हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner