बहुराष्ट्रीय खुदरा निगम के साथ लघु एवं मध्यम उद्यमों और कारीगरों को वैश्विक बाजारों तक ले जाने के लिए रोडमैप पर चर्चा

Summary :

वाशिंगटन, 20 अगस्त (आईएएनएस)। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और अमेरिकी बहुराष्ट्रीय ओमनीचैनल रिटेल निगम के कार्यकारी उपाध्यक्ष ने वैश्विक बाजार के अवसरों को बढ़ाने की दिशा में बातचीत की। दोनों के बीच हुई बातचीत का मुख्य केंद्र बिंदु यह था कि कैसे सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) और छोटे कारीगर को आगामी दिनों में व्यापक अवसर दिलाए जाए? वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2027 के संबंध में भी पूरी रूपरेखा निर्धारित की गई। इसे लेकर गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और वॉलमार्ट के वैश्विक सार्वजनिक नीति और सरकारी मामलों के कार्यकारी उपाध्यक्ष दान ब्रयांत के बीच चर्चा हुई। उनके…

वाशिंगटन, 20 अगस्त (आईएएनएस)। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और अमेरिकी बहुराष्ट्रीय ओमनीचैनल रिटेल निगम के कार्यकारी उपाध्यक्ष ने वैश्विक बाजार के अवसरों को बढ़ाने की दिशा में बातचीत की।

दोनों के बीच हुई बातचीत का मुख्य केंद्र बिंदु यह था कि कैसे सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) और छोटे कारीगर को आगामी दिनों में व्यापक अवसर दिलाए जाए? वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2027 के संबंध में भी पूरी रूपरेखा निर्धारित की गई।

इसे लेकर गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और वॉलमार्ट के वैश्विक सार्वजनिक नीति और सरकारी मामलों के कार्यकारी उपाध्यक्ष दान ब्रयांत के बीच चर्चा हुई। उनके कनाडा और अमेरिका दौरे के तहत इस पर चर्चा हुई।

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य समिट 2027 से पहले वैश्विक स्तर पर निवेशकों जुटाना और व्यापार को गति प्रदान करना है।

गुजरात एमएसएमई का मुख्य केंद्र बिंदु माना जाता है। अब इन उद्योगों को निर्यात केंद्रीय बनाने के लिए मुख्य रूप से दो बिंदुओं पर चर्चा हुई। इन उद्योगों को ज्यादा निर्यात केंद्रित बनाने के लिए वस्तुओं की गुणवत्ता पर चर्चा की गई और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी पहुंच में बढ़ाने की दिशा पर जोर दिया गया।

पटेल ने बहुराष्ट्रीय खुदरा निगम और संबंधित राज्य सरकारी विभागों को शामिल करते हुए संयुक्त कार्यशालाओं का भी प्रस्ताव रखा, ताकि लघु एवं मध्यम उद्यमों की क्षेत्रीय क्षमता की पहचान की जा सके और उन क्षेत्रों का निर्धारण किया जा सके, जहां उन्हें वैश्विक व्यापार के लिए बेहतर स्थिति में लाया जा सके।

ब्रायंत ने पटेल को बताया कि निगम के वृद्धि कार्यक्रम के तहत 2019 से अब तक 1.15 लाख से अधिक लघु एवं मध्यम उद्यमों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। कंपनी ने 2028 तक 1.70 लाख लघु एवं मध्यम उद्यमों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा है।

बैठक में अगले तीन से चार महीनों में गुजरात के लघु एवं मध्यम उद्यमों और छोटे कारीगरों के लिए संभावित अवसरों को विकसित करने पर भी ध्यान केंद्रित किया गया।

चर्चा का केंद्र बिंदु निगम और राज्य सरकार के बीच सहयोग था, ताकि उपयुक्त वैश्विक अवसरों की पहचान की जा सके और गुजरात स्थित उद्यमों और कारीगरों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ले जाने के लिए एक व्यावहारिक रोडमैप तैयार किया जा सके।

पटेल, ब्रायंत और गुजरात प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2027 में सहयोग के लिए एक स्पष्ट रोड मैप की घोषणा करने की संभावना पर चर्चा की।

2027 में होने वाला यह शिखर सम्मेलन राज्य का प्रमुख वैश्विक निवेश कार्यक्रम है और सरकार इसका उपयोग अंतरराष्ट्रीय व्यवसायों और निवेशकों के साथ जुड़ाव को गहरा करने के लिए कर रही है।

पटेल ने अपनी यात्रा का सैन फ्रांसिस्को चरण पूरा करने के बाद वाशिंगटन, डीसी में आगमन किया।

अमेरिका में उनकी व्यस्तताओं में प्रौद्योगिकी और व्यापारिक क्षेत्र के नेताओं के साथ बैठकें शामिल हैं, क्योंकि गुजरात शिखर सम्मेलन से पहले अंतरराष्ट्रीय साझेदारी को मजबूत करने और निवेश आकर्षित करने की कोशिश कर रहा है।

मुख्य सचिव एमके दास, अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त विभाग) टी. नटराजन, अतिरिक्त मुख्य सचिव (उद्योग विभाग) ममता वर्मा और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजीव कुमार भी बैठक में उपस्थित थे।

–आईएएनएस

एसएचके/डीकेपी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.