पश्चिम बंगाल: पति की पिटाई कर महिला से किया रेप, एक आरोपी गिरफ्तार और 4 फरार

Summary :

कोलकाता, 1 नवंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सुभाषग्राम में महिला के साथ रेप के मामले में रविवार सुबह एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में चार अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। यह घटना 30 और 31 अक्टूबर की मध्यरात्रि को हुई थी, लेकिन 31 अक्टूबर को स्थानीय सोनारपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई। पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई पुलिस शिकायत के अनुसार, वह 30 अक्टूबर को अपने पति के साथ सुभाषग्राम में एक रिश्तेदार के घर गई थी। 30 और 31 अक्टूबर की मध्यरात्रि को लगभग 1:30 बजे…

कोलकाता, 1 नवंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सुभाषग्राम में महिला के साथ रेप के मामले में रविवार सुबह एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में चार अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं।

यह घटना 30 और 31 अक्टूबर की मध्यरात्रि को हुई थी, लेकिन 31 अक्टूबर को स्थानीय सोनारपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई।

पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई पुलिस शिकायत के अनुसार, वह 30 अक्टूबर को अपने पति के साथ सुभाषग्राम में एक रिश्तेदार के घर गई थी। 30 और 31 अक्टूबर की मध्यरात्रि को लगभग 1:30 बजे वह और उसके पति उसी इलाके में किसी और के घर जा रहे थे।

आरोप है कि उस समय पांच युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया और फिर उनका रास्ता रोक लिया। इसके बाद पांचों आरोपियों ने उसके पति की बुरी तरह पिटाई कर दी।

शिकायत के अनुसार, जब महिला असहाय होकर चिल्लाई तो आरोपियों में से एक ने चाकू निकाला और उसे धमकी दी कि अगर वह चिल्लाना बंद नहीं करेगी, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इसके बाद उसे पास के एक खाली कमरे में खींच ले जाया गया और वहां उसके साथ रेप किया गया।

पीड़िता के मुताबिक, पांच आरोपियों में से एक ने महिला के साथ रेप किया, जबकि बाकी लोगों ने उसके हाथ-पैर कसकर पकड़ रखे थे। पीड़िता और उसके पति को यह भी धमकी दी गई कि वे पुलिस के पास न जाएं और न ही किसी को इस घटना के बारे में बताएं।

घटना के बाद पीड़िता और उसके पति ने रात बिताने के लिए किसी और के घर में शरण ली। शनिवार को वे स्थानीय सोनारपुर पुलिस स्टेशन गए और औपचारिक रूप से पुलिस शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाकी चार आरोपी अभी भी फरार हैं। इलाके में तनाव का माहौल है और स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत बाकी चार लोगों को अभी तक क्यों नहीं पकड़ा है।

–आईएएनएस

ओपी/एएस

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.