अमरावती, 15 मार्च (आईएएनएस)। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) ने आंध्र प्रदेश के तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) सांसद पुट्टा महेश यादव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि वह हैदराबाद में एक रेव पार्टी में ड्रग्स ले रहे थे।
पूर्व विधायक टीजेआर सुधाकर बाबू ने रविवार को मीडिया से कहा कि मुख्यमंत्री और टीडीपी अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू को अपने सांसद को पार्टी से हटाना चाहिए, क्योंकि उनकी ड्रग्स टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
सुधाकर बाबू ने टीडीपी को ’तेलुगु ड्रग्स पार्टी’ बताते हुए आरोप लगाया कि राज्य में शराब और ड्रग्स आसानी से उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि सांसद ने अपनी असली पहचान दिखा दी है।
उन्होंने यह भी कहा कि यह देखना होगा कि चंद्रबाबू नायडू कार्रवाई करते हैं या नहीं। सुधाकर बाबू ने आरोप लगाया कि चंद्रबाबू, जो जन सेना और भाजपा के साथ गठबंधन में हैं, कांग्रेस नेतृत्व के साथ भी सक्रिय संपर्क रखते हैं और इसका इस्तेमाल उन्होंने पहले रायलसीमा लिफ्ट इरिगेशन प्रोजेक्ट को रोकने में किया था। अब यह देखना बाकी है कि सांसद के मामले में वे क्या करते हैं।
वाईएसआरसीपी नेता ने कहा कि सांसद पूर्व टीटीडी चेयरमैन के बेटे हैं और ड्रग्स लेने और गोलीबारी वाले स्थान पर मौजूद होने की घटनाएं उनकी सच्ची पहचान दिखाती हैं।
वाईएसआरसीपी प्रवक्ता कोंडा राजीव गांधी ने कहा कि यह बहुत चौंकाने वाला और शर्मनाक है कि सांसद महेश यादव को मुइनाबाद स्थित फार्महाउस में पुलिस छापे के दौरान ड्रग्स के मामले में पकड़ा गया।
उन्होंने कहा कि यह घटना चंद्रबाबू नायडू और नारा लोकेश की नाकाम और झूठी छवि उजागर करती है, जो जोर-जोर से ‘से नो टू ड्रग्स ब्रो’ का नारा लगाते हैं और राज्य में ड्रग्स पर नियंत्रण होने का दावा करते हैं।
उन्होंने कहा कि सांसद, चंद्रबाबू नायडू के करीब के परिवार से आते हैं, उनके पिता वर्तमान मायडुकुर विधायक और पूर्व टीटीडी चेयरमैन हैं, और सांसद नारा लोकेश के भी नजदीक हैं।
–आईएएनएस
एएसएच/एबीएम
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)


Download Android App
Download iOS App



