Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

Hit and Run Law Protest: राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, जानें- क्या कहा?

Summary :

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोटर चालकों से जुड़े ‘हिट-एंड-रन’ सड़क दुर्घटना मामलों के संबंध में नए दंड कानून के प्रावधानों को लेकर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और ट्रक चालकों को भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ करार देते हुए कहा कि इसके परिणाम घातक हो सकते हैं। आपको बता दें, देश भर के ट्रक चालकों ने नए दंड कानून के प्रावधानों के खिलाफ अलग-अलग राज्यों में विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। केंद्र पर बरसे राहुल गांधी राहुल ने X पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सीमित कमाई वाले इस मेहनती वर्ग को कठोर कानूनी भट्टी में झोंकना उनकी रोजीरोटी…

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोटर चालकों से जुड़े ‘हिट-एंड-रन’ सड़क दुर्घटना मामलों के संबंध में नए दंड कानून के प्रावधानों को लेकर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और ट्रक चालकों को भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ करार देते हुए कहा कि इसके परिणाम घातक हो सकते हैं। आपको बता दें, देश भर के ट्रक चालकों ने नए दंड कानून के प्रावधानों के खिलाफ अलग-अलग राज्यों में विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

केंद्र पर बरसे राहुल गांधी

राहुल ने X पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सीमित कमाई वाले इस मेहनती वर्ग को कठोर कानूनी भट्टी में झोंकना उनकी रोजीरोटी को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। और साथ ही, इस कानून का दुरुपयोग संगठित भ्रष्टाचार के साथ ‘वसूली तंत्र’ को बढ़ावा दे सकता है।’’ उन्होंने कहा कि प्रभावित वर्ग से चर्चा के बिना और बिना विपक्ष से संवाद किए कानून बनाने की ज़िद ‘लोकतंत्र की आत्मा’ पर निरंतर प्रहार है।

उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा, ‘‘जब 150 से अधिक सांसद निलंबित थे, तब संसद में ‘शहंशाह’ ने भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़, ड्राइवर्स के विरुद्ध एक ऐसा कानून बनाया जिसके परिणाम घातक हो सकते हैं। लोकतंत्र को चाबुक से चलाने वाली सरकार ‘शहंशाह के फरमान’ और ‘न्याय’ के बीच का फर्क भूल चुकी है।’’ ज्ञात हो कि जब संबंधित विधेयकों को संसद से पारित किया गया था तब 147 विपक्षी सदस्य दोनों सदनों से निलंबित थे।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner