कोरोना वायरस की जद में आए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रविवार को कोविड-19 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने अपने अधिकारी ट्विटर अकॉउंट से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। तिवारी ने ट्वीट में लिखा, देश के यशस्वी गृह मंत्री अमित शाह जी की कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
2 अगस्त को गृहमंत्री अमित शाह में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई थी। शुरुआती लक्षण के बाद उन्होंने कोरोना जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्हें गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मेदांता अस्पताल की डॉ. सुशीला कटारिया के नेतृत्व में अन्य चिकित्सकों की टीम उनकी देखरेख कर रही थी।
देश के यशस्वी गृह मंत्री अमित शाह जी का कोविड रिपोर्ट आया Negative 🙏🙏#जयसियाराम #हर_हर_महादेव
@BJP4Delhi pic.twitter.com/mxQRKplrH7— Manoj Tiwari (@ManojTiwariMP) August 9, 2020
अमित शाह ने खुद ट्वीट कर कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूँ। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।


Download Android App
Download iOS App



