राजस्थान में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। राज्य में मरीजों की संख्या में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। यहा पर रविवार को कोरोना संक्रमण के 596 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 51924 हो गयी जबकि छह संक्रमितों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ बढ़कर 784 हो गयी।
एलएसी विवाद : डेपसांग से सैनिकों के पीछे हटाने को लेकर भारत और चीन के बीच मेजर जनरल स्तर की हुई वार्ता
चिकित्सा निदेशालय की ओर से आज सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक मामले राजधानी जयपुर में 71, सीकर में 57, बाडमेर में 42,राजसमंद में 46, अजमेर में 43,नागौर में 34, चित्तौडगढ में 39, नागौर में 34, उदयपुर में 28, सिरोही में 18, सिरोही में 18, बारां में 23, अलवर में 26, करौली में 16, सवाई माधोपुर में 25, बीकानेर में 29, श्रीगंगानगर में 23, झालावाड में आठ, डूंगरपुर एवं दौसामें पांच-पांच, प्रतापगढ मे सात, झुंझुनू में एक नया कोरोना संक्रमित मरीज सामने आया हैं सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार छह संक्रमितों की मौत हुई, इसके साथ ही मृतको की संख्या बढकर 784 हो गयी है। राज्य में एक्टिव मामले 13847 हैं।


Download Android App
Download iOS App



