गृह मंत्री अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, आतंकियों को चुन-चुन के मारेंगे

Summary :

आतंकवाद के खात्मे के लिए शाह का कड़ा संदेश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आतंकियों और आतंक के आकाओं को एक कार्यक्रम में खुली चेतावनी जारी करते हुए कहा कि आतंकियों को चुन-चुन के मौत के घाट उतारेंगे। आतंकवाद को जड़ से ही खत्म कर देंगे। यह लड़ाई आतंकवाद के खात्मे तक चलती रहेगी। बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली में आयोजित बोडोफा उपेंद्रनाथ ब्रह्मा को सम्मानित करने और सड़क का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए आतंकवाद के खिलाफ बड़ा बयान दिया।

गृह मंत्री अमित शाह का बयान

गृह मंत्री अमित शाह ने कार्यक्रम में कहा कि आज बोडोफा के सम्मान और सड़क उद्घाटन करने का अवसर प्राप्त हुआ है। बोडोफा की प्रतिमा बोडो समुदाय के साथ ही छोटे समुदाय के लिए भी महत्वपूर्ण है।

PM मोदी और अमित शाह ने पद्म पुरस्कार विजेताओं को दी शुभकामनाएं

अमित शाह का कड़ा संदेश

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी का माहौल बना हुआ है। इस दौरान अमित शाह का बयान पाकिस्तान के लिए दहशत से कम नहीं होगा। अमित शाह ने बताया कि आतंवाद के खिलाफ केंद्र सरकार कश्मीर में जीरो टॉलरेंस की नीति से लड़ रही है। अमित शाह ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि आंतक के खिलाफ यह लड़ाई कम नहीं होगी। आतंकियों को करारा जवाब दिया जाएगा।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।