देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर तेज हो चुका है। इस खतरनाक वायरस से संक्रमितों और मृतकों की संख्या में लगतार बढ़ोतरी हो रही है।इस बीच भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने गुरुवार को कहा कि कोविड-19 से संक्रमित हर व्यक्ति की जांच के लिए 20 से अधिक ऐसे नमूनों की जांच की गई जो संक्रमित नहीं पाए गए। उसने कहा कि पिछले दो महीने में हर दिन जांच की संख्या में 1,000 गुना वृद्धि हुई है।
Testing (Molecular based) Update as on 21/05/2020 at 9:00 AM IST. For more details visit: https://t.co/dI1pqvXAsZ #ICMRFIGHTSCOVID19 pic.twitter.com/JELSuSsVbF
— ICMR (@ICMRDELHI) May 21, 2020
आईसीएमआर ने कहा कि 21 मई को सुबह नौ बजे तक कुल 2615920 नमूनों की जांच की गई और जांच की क्षमता बढ़ाकर हर दिन एक लाख तक की गई। वहीं पिछले 24 घंटे में 103532 नमूनों की जांच हुई है। उसने एक बयान में कहा कि दो महीने पहले प्रति दिन 100 से कम कोविड-19 की जांच से शुरूआत करने के बाद शोध संस्थानों, मेडिकल कॉलेजों, जांच प्रयोगशालाओं, मंत्रालयों, एयरलाइनों और डाक सेवाओं के समर्पित दलों के एक साथ मिलकर काम करने से महज 60 दिनों में जांच की संख्या 1000 गुना तक बढ़ गई।
PM CARES Fund की गलत जानकारी देने को लेकर सोनिया के खिलाफ कर्नाटक में FIR दर्ज
शीर्ष स्वास्थ्य अनुसंधान संस्था ने कहा कि जनवरी में भारत के पास कोविड-19 की जांच के लिए केवल एक प्रयोगशाला थी। उसने कहा, ‘‘आज देशभर में 555 प्रयोगशालाएं हैं।’’ आईसीएमआर ने कहा कि इस बात के सबूत हैं कि हर संक्रमित व्यक्ति की जांच के लिए 20 से अधिक ऐसे लोगों की जांच की गई जो संक्रमित नहीं पाए गए।
बता दें कि गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े के अनुसार भारत में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 112359 तक पहुंच गई है वहीं अब तक इस वायरस से 3435 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 5,609 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 1 लाख 12 हजार के पार हो गया है। इस दौरान कोरोना संक्रमण के कारण 132 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 3500 के करीब हो चुका है।


Download Android App
Download iOS App



