आईसीएसआई भर्ती अलर्ट: ज्वाइंट डायरेक्टर समेत 18 पदों पर वैकेंसी, 12 अप्रैल से पहले भरें फॉर्म

Summary :

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी के साथ बेहतर तलाश में जुटे लोगों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने ज्वाइंट डायरेक्टर समेत विभिन्न 18 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। आईसीएसआई की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 12 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद…

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी के साथ बेहतर तलाश में जुटे लोगों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने ज्वाइंट डायरेक्टर समेत विभिन्न 18 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

आईसीएसआई की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 12 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समयसीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

आईसीएसआई ने 18 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें ज्वाइंट डायरेक्टर (इंफ्रास्ट्रक्चर और बिल्डिंग मेंटेनेंस), ज्वाइंट डायरेक्टर (कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन), डिप्टी डायरेक्टर (एचआरडी), डिप्टी डायरेक्टर (एकेडमिक्स), डिप्टी डायरेक्टर (लाइजनिंग), डिप्टी डायरेक्टर (स्टूडेंट सर्विसेज), डिप्टी डायरेक्टर (लीगल) और असिस्टेंट डायरेक्टर (एकेडमिक्स) के 1-1; असिस्टेंट डायरेक्टर (स्टडिज), एक्जीक्यूटिव (इंटर्नल ऑडिट) और एक्जीक्यूटिव (एकेडमिक्स) के 2-2; और असिस्टेंट इंजीनियर (इंफ्रास्ट्रक्चर और बिल्डिंग मेंटेनेंस) के 4 पद शामिल हैं।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार सिविल इंजीनियरिंग/मास कम्युनिकेशन/कॉमर्स/इकोनॉमिक्स/मैनेजमेंट/कानून या समकक्ष विषयों में ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री; एसीएस/एसीए/एसीएमए जैसे व्यावसायिक प्रमाणपत्र या एमबीए/पीजीडीबीएम/एमएसडब्ल्यू/एमए की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और अनुभव का होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद अनुसार 35 से 50 साल के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना एक मार्च के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्ययर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 47,600 से 2,09,200 रुपए के बीच प्रति महीने होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद से सक्रिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। इसके बाद, फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में, एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

–आईएएनएस

डीके/डीकेपी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.