भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा है कि यदि निर्धारित तिथि के बाद भी उनकी उपज विक्रय के लिए रह गई, तो शासन शासकीय खरीदी की समयावधि बढाएगा। श्री चौहान ने ट़िवटर पर किसानों को संदेश देते हुए एक पत्र के माध्यम से कहा है कि शासन की ओर से प्राइज सपोर्ट स्कीम और मुख्यमंत्री किसान समृद्धि योजना के तहत चना, सरसों और मसूर का उपार्जन समर्थन मूल्य पर किया जा रहा है, इसके लिए अंतिम तिथि नौ जून तय की गई है।
अंतिम तिथि को लेकर कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं, किसान उनसे प्रभावित नहीं हों। यदि निर्धारित तिथि के बाद भी उपज विक्रय के लिए शेष रह जाती है तो शासन द्वारा खरीदी की समयावधि बढा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों के पंजीकृत मोबाइल पर एसएमएस से उपार्जन के लिए निर्धारित तिथि की सूचना दी जाएगी। जिनकी उपज अंतिम तिथि तक शेष रह जाएगी, उन्हें संबंधित क्रय केंद, पर टोकन दिए जाएंगे और इन्हीं टोकन के आधार पर आगामी तारीखों में उपज की खरीदी होगी।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



